Ranchi : झारखंड - बिहार में वांटेड 15 लाख के इनामी नक्सली अभ्यास भुइयां ने सरेंडर कर दिया है. अभ्यास भुइयां ने गुरुवार को गया पुलिस के समक्ष सरेंडर किया. उसके ऊपर झारखंड सरकार ने 15 लाख और बिहार सरकार ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा था. अभ्यास भुइयां भाकपा माओवादी के रीजनल कमेटी का सदस्य है. पुलिस को लंबे अरसे से इसकी तलाश थी. उक्त नक्सली ने शहर के रामपुर थाना क्षेत्र स्थित सीआरपीएफ 159 बटालियन के प्रांगण में सीआरपीएफ के कमांडेंट कुमार मयंक एवं गया के एसएसपी आशीष भारती के समक्ष सरेंडर किया. इस दौरान अभ्यास भुइयां ने अपने साथ एक रायफल और 925 जिंदा कारतूस पुलिस को सौंपा. इसे भी पढ़ें - राज्यसभा">https://lagatar.in/pms-speech-on-motion-of-thanks-in-rajya-sabha-said-the-more-mud-the-opposition-throws-the-more-the-lotus-will-bloom/">राज्यसभा
में PM ने कहा, विपक्ष जितना कीचड़ उछालेगा, कमल उतना खिलेगा
शराब घोटाला : ED ने राजेश जोशी को किया गिरफ्तार, गोवा चुनाव के दौरान पैसे लेने का आरोप [wpse_comments_template]
में PM ने कहा, विपक्ष जितना कीचड़ उछालेगा, कमल उतना खिलेगा
चतरा जिले का रहने वाला है अभ्यास
अभ्यास भुइयां मूल रूप झारखंड के चतरा जिले के प्रतापपुर थाना क्षेत्र का रहने वाला है. साल 2003 में ही वह नक्सली संगठन से जुड़ गया था. वर्ष 2015 में उसे रीजनल कमांडर बनाया गया. वह बिहार-झारखंड में दर्जनों लूट, हत्या जैसे कांडों को अंजाम दे चुका है. झारखंड सरकार द्वारा इसके ऊपर 15 लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था. वहीं बिहार में भी इसके ऊपर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था. कुछ दिन पहले यह सीआरपीएफ जिला पुलिस के संपर्क में आया और उसने सरेंडर करने की बात कही. इसे भी पढ़ें - दिल्ली">https://lagatar.in/delhi-liquor-scam-ed-arrests-rajesh-joshi-alleges-he-took-money-during-goa-elections/">दिल्लीशराब घोटाला : ED ने राजेश जोशी को किया गिरफ्तार, गोवा चुनाव के दौरान पैसे लेने का आरोप [wpse_comments_template]
Leave a Comment