Search

बीजेपी पूंजीपति दोस्तों के लिए झारखंड को लूटना चाहती है: वृंदा

Dumka: पूर्व सांसद व माकपा की पोलित ब्यूरो वृंदा करात ने कहा कि झारखंड में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान 20 नवंबर को होने वाला है. इसे लेकर दुमका चुनावी प्रचार प्रसार के लिये शनिवार को पहुंची. इस दौरान मीडिया से रूबरू होते हुए उन्होंने बीजेपी व जेएमएम पर निशाना साधा है. वृंदा करात ने कहा कि बीजेपी की नजर झारखंड के खनिज संपदा पर है. भाजपा अपने पूंजीपति दोस्तों के लिए झारखंड को लूटना चाहती है. उन्होंने जेएमएम को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि झामुमो अपने सिद्धांत से भटक गई है. बीजेपी अडानी और अंबानी जैसे पूंजीपतियों के लिए राज्य की खनिज-संपदा को बेचना चाहती है. उन्होंने कहा कि झारखंड में आज तक जो भी सरकार बनी, सभी ने केवल गरीबों को ठगा है.

जेएमएम ने भी राज्य के खनिज संसाधनों का जमकर दोहन किया

झारखंड के जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए पेसा कानून बनाया गया, किंतु राज्य में 16 वर्षों तक शासन में रहने वाली भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने पेसा कानून का उल्लंघन किया. वृंदा करात ने कहा कि जेएमएम की सरकार ने भी अपने कार्यकाल में राज्य के खनिज संसाधनों का जमकर दोहन किया है. सरकार ने राज्य के सबसे गरीब पहाड़िया जनजाति की भी सुधि नहीं ली. यही कारण है कि माकपा ने जामा विधानसभा से गरीब के बेटे को टिकट देकर उम्मीदवार बनाया है. उन्होंने कहा कि भाजपा जैसी फासीवादी विचारों वाली सांप्रदायिक पार्टी को सत्ता में आने से रोकने की सबसे बड़ी जिम्मेदारी जेएमएम की थी. लेकिन जेएमएम ने बीजेपी के खिलाफ विपक्षी गठबंधन तैयार करने में बड़ा दिल नहीं दिखाया. इसी वजह से सीपीआईएम ने अपने जनाधार वाले क्षेत्र में अकेले चुनाव लड़ने का निर्णय लिया है. इसे भी पढ़ें - भाजपा">https://lagatar.in/bjp-leader-kirit-somaiya-files-complaint-against-maulana-nomani-in-election-commission-alleging-hate-speech/">भाजपा

नेता किरीट सोमैया ने की मौलाना नोमानी के खिलाफ चुनाव आयोग में शिकायत, हेट स्पीच का आरोप
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//