Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोरोना मरीजों को जल्द स्वास्थ सेवा उपलब्ध कराने के लिए धनबाद कोर्ट में खोला गया वार रूम

Advertisement
Advertisement

Dhanbad: जिले में गुरुवार को जिला प्रभारी और सत्र न्यायधीश सह डालसा चेयरमैन अरविंद कुमार पांडे वार रूम का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान अरविंद कुमार पांडे ने कहा कोरोना पीड़ित मरीजों के इलाज और आवश्यक दवा उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी कोशिश कर रहा है.

जानें क्या है वार रूम

उन्होंने कहा कि झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर धनबाद (डालसा) में एक वार रूम का गठन किया है. इस रूम में जिले के सिविल सर्जन द्वारा नामित डॉक्टर, पैरा लीगल वॉलेंटियर, रिटेनर अधिवक्ता और पैरामेडिकल स्टाफ आवश्यक दवाओं और ऑक्सीमीटर के साथ मौजूद रहेंगे. उन्होंने कहा कि वार रूम में मौजूद चिकित्सक टेलीमेडिसिन सर्विस के साथ-साथ दवा की भी जानकारी देंगे.

अरविंद कुमार ने कहा कि कोविड-19 के मरीजों को बेड, ऑक्सीजन, दवा आदि उपलब्ध कराने में भी जिला प्रशासन वार रूम की सहायता करेगा. वार रूम लोगों को इस महामारी से बचाने के लिए अधिक से अधिक प्रयास करेगा.

जरुरतमंद लोग वार रूम के इस नंबर पर 7004625451, 6200410741 फोन करें. वार रूम सुबह 8:00 बजे से शाम 8:00 बजे तक खुला रहेगा.

वार रूम में होगी क्विक रिस्पॉन्स टीम

वार रूम से क्विक रिस्पॉन्स टीम में डॉक्टर हरि नारायण प्रसाद सिंह, पैरा मेडिकल स्टाफ राजकुमार बाऊरी, राजेश कुमार, परमानंद पासवान, इंद्रजीत दान, रिटेनर अधिवक्ता अजय कुमार भट्ट, दीपक साह, रंजीत झा, जया कुमारी, महेन्द्र गोप, पीएलवी राजेश कुमार सिंह, अजीत कुमार दास, अरविंद प्रसाद और राजेश कुमार जरूरतमंदों को सेवा देंगे.

गरीबों को मुफ्त मिलेगी दवा

साथ ही उन्होंने जो लोग दवा खरीदने में सक्षम नहीं होंगे उन्हें विधिक सेवा प्राधिकार जिला प्रशासन के सहयोग से मुफ्त में दवा भी उपलब्ध करायी जायेगी. कोरोना संक्रमित व्यक्तियों को जिला के कोविड सेंटरों में आइसोलेशन सेंटर में रखा जायेगा. यह काम जिला प्रशासन के सहयोग से होगा. यही नहीं ऑक्सीजन सिलेंडर की व्यवस्था भी जिला प्रशासन के द्वारा होगा.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही