Search

 
 
 

पश्चिम चंपारण: घर के बाहर दरवाजे पर मिली वार्ड सदस्य की लाश

 
West Champaran: घर के बाहर दरवाजे पर वार्ड सदस्य की लाश मिली. घटना मझौलिया थाना क्षेत्र के मझरिया वार्ड नंबर छह की है. मृतक की पहचान मझरिया निवासी मोहन पासवान के पुत्र वार्ड सदस्य हरेंद्र पासवान के रूप में हुई है. बताया जाता है कि गढ़ी माई मेले से लौट रहे हरेंद्र की हत्या कर उनकी क्षत-विक्षत लाश उनके घर के दरवाजे पर फेंक दी गई थी. सुबह जब परिजन बाहर निकले तो शव को देखा. मृतक की पत्नी, सुनैना देवी ने गांव के चंदन कुमार सहित चार लोगों पर अपने पति की हत्या का आरोप लगाया है. उन्होंने आरोप लगाया है कि ग्राम कचहरी के सरपंच ने उनसे ट्रैक्टर मालिक चंदन कुमार से एक मोटी रकम दिलाकर समझौता कराने का दबाव बनाया. सुनैना ने एक वीडियो में चंदन सहित चार अन्य को आरोपित किया है. बताया कि वह खुद गढ़ी माई मेले जाना चाहती थी, लेकिन उसे नहीं ले जाया गया. मझौलिया थानाध्यक्ष अखिलेश मिश्र ने बताया कि अभी तक इस मामले में कोई लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई है. उन्होंने कहा कि शिकायत मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. इसे भी पढ़ें - संसद">https://lagatar.in/winter-session-uproar-over-adani-soros-issue-again-today-lok-sabha-rajya-sabha-adjourned/">संसद

का शीतकालीन सत्र : आज फिर अडानी-सोरोस मुद्दे पर हंगामा, लोकसभा- राज्यसभा स्थगित
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही