Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गोमिया में वार्ड सदस्य के पति पर लगा पीएम आवास में रुपये ठगने का आरोप

Advertisement
Advertisement
Bermo: गोमिया प्रखंड अंतर्गत सियारी पंचायत के वार्ड सदस्य के पति पर ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री आवास दिलाने के नाम पर राशि वसूलने की शिकायत गोमिया विधायक से की. ग्रामीणों ने वार्ड सदस्य कविता देवी के पति माखो गंझू पर पैसे ठगने का आरोप लगाया है. शिकायत मिलने के बाद विधायक डॉ लंबोदर महतो ने गोमिया के बीडीओ को जांच का आदेश दिया है. ग्रामीणों ने लिखित शिकायत में कहा है कि वार्ड सदस्य के पति ने चित्तू ग्राम के प्यासी देवी से 10000, भूमिका देवी से 7000, प्रमिला देवी से 10 हजार, दिलीप गंझू से 10000, सुरेंद्र गंझू से 10000, प्रसादी गंझू से 8000, पूरन गंझू से 8000, रेवत लाल गंझू से 5000 और महेश गंझू से 8000 रुपए लिये. यह कह कर पैसे लिये कि प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए बीडीओ ऑफिस, एसडीओ ऑफिस और डीसी ऑफिस में चढ़ावा देना पड़ता है. तभी जाकर लाभुक को योजना का लाभ मिलता है. सभी ग्रामीण माखो गंझू के झांसे में आकर पिछले वर्ष नवंबर दिसंबर 2020 में पैसे दे दिये. इसे भी पढ़ें- झामुमो">https://lagatar.in/jmm-due-to-factionalism-the-reorganization-of-manoharpur-and-sonua-block-committee-was-postponed/">झामुमो

: गुटबाजी के कारण मनोहरपुर और सोनुआ प्रखंड कमेटी का पुनर्गठन टला

ग्रमीणों ने विधायक से की शिकायत

जब लोगों का नाम प्रधानमंत्री आवास योजना की सूची में नहीं आया तो वे माखो गंझू के पास पहुंचे. उससे आवास योजना का लाभ दिलाने की मांगी की अन्यथा रकम वापसी की मांग की. जब माखो गंझू ने रकम वापस नहीं किया तब उन्होंने विधायक से शिकायत की. गोमिया विधायक ने बीडीओ को शिकायत पत्र की कॉपी भेजी है और जांच का आदेश दिया है. इस संबंध में माखो गंझू ने कहा कि ग्रामीणों का आरोप बेबुनियाद है. उन्होंने किसी से प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर पैसे नहीं लिये हैं. यह मुझे बदनाम करने की साजिश है. इसे भी पढ़ें-टाटा">https://lagatar.in/tata-motors-workers-union-rk-singh-assures-to-get-bonus-and-confirmation-soon/">टाटा

मोटर्स वर्कर्स यूनियन : आरके सिंह ने जल्द बोनस और स्थायीकरण कराने का दिया आश्वासन [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही