Search

 
 
 

लातेहार: वार्ड सदस्यों ने मुखिया के खिलाफ खोला मोर्चा

 
Latehar: सदर प्रखंड की डेमू पंचायत के वार्ड सदस्य, उपमुखिया व पंचायत समिति सदस्य ने मुखिया प्रमिला देवी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. इन्होंने शुक्रवार को उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता को एक ज्ञापन सौंप कर मुखिया को उसके पद से हटाने की मांग की है. ज्ञापन में उन्होंने कहा कि मुखिया प्रमिला देवी पंचायती राज अधिनियम के तहत काम नहीं कर रही है. मुखियापति ही पंचायत के सारे कार्यों को देखते हैं. मुखिया के द्वारा ग्रामसभा की सूचना तक नहीं दी जाती है. मनमाने तरीके से कार्यकारिणी सदस्यों को बिना बताये ही योजनाओं का चयन किया जाता है. पंचायत सचिवालय की मरम्मत का पैसा आने के बाद भी मरम्मत का कार्य नहीं किया गया. बनवारी सिंह और गोपाल सिंह के कूप निर्माण में फर्जी तरीके से सरकारी राशि की निकासी कर ली गयी. जानकारी मांगने पर पंचायत समिति सदस्य व अन्य ग्रामीणों के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करते हैं. रविन्द्र उरांव के घर से रोड तक पीसीसी पथ निर्माण की स्वीकृति हुई है, मगर मुखिया द्वारा कार्यादेश रिश्वत के चलते नहीं दिया गया. ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि फुलकुमारी उरांव का आम बागवानी को स्वीकृति करने के एवज में 25 सौ रुपये रिश्वत मुखिया ने ली. इस संबंध में बीडीओ मनोज कुमार तिवारी ने कहा कि आवेदन प्राप्त हुआ है. जांच कर कार्रवाई की जायेगी. इसे भी पढ़ें - चुनाव">https://lagatar.in/election-commission-wrote-a-letter-to-the-chief-secretary-calling-the-appointment-of-manjunath-bhajantri-as-ranchi-dc-a-violation-of-hc-order/">चुनाव

आयोग ने मुख्य सचिव को लिखा पत्र, कहा-भजंत्री को रांची डीसी बनाना HC के आदेश का उल्लंघन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही