Chaibasa : स्वच्छता के सभी मानकों पर चाईबासा नगरपालिका क्षेत्र का वार्ड नंबर 19 एक आदर्श वार्ड के रूप में तब्दील होगा. यह वार्ड न केवल स्वच्छता मानकों के अनुरुप होगा बल्कि भविष्य में इस वार्ड को हर वार्ड के लिए एक मॉडल के रूप में प्रस्तुत किया जाएगा, ताकि हर वार्ड को इसी के आधार पर स्वच्छता के मानकों पर उतारा जा सके. इसे साकार रूप देने के लिए नप की योजना के अनुसार वार्ड के प्रत्येक परिवार को इस कार्य के लिए उन्हें जागरूक किया जाएगा, ताकि वे भी इस कार्य में अपनी सक्रिय भूमिका निभा सकें. वार्ड के घरों से निकलने वाले गीले कचरे को कम्युनिटी कम्पोस्टिंग के माध्यम से खाद बनाया जाएगा, जिसे जरूरतमंदों के बीच सस्ते दर पर बेच दिया जाएगा. इसके मूर्त रूप देने के लिए नप द्वारा कार्य शुरू कर दिया गया है.
चाईबासा नगरपालिका के वार्ड नंबर 19 को स्वच्छता के मामले में बनाया जाएगा मॉडल
Last Updated: Dec 25, 2021 12:00 AM (IST)