Search

 
 
 

राज्य में दिनभर चल सकती हैं गर्म हवाएं, शाम को गर्मी से राहत मिलने के आसार

 

Ranchi : झारखंड में बुधवार को तापमान और बढ़ सकता है. पूर्वानुमान के मुताबिक प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में गर्म लहर चलेगी. संथाल परगना से लेकर कोल्हान प्रमंडल तक तापमान 41 से 42 डिग्री के बीच रहने की संभावना है. हालांकि अगले 24 घंटों के दौरान मौसम बदलाव की भी संभावना है. हवा की दिशा में बदलाव से राजधानी समेत झारखंड के कुछ हिस्सों में बादल भी जा सकते हैं. दोपहर बाद होने वाली इस परिवर्तन से कुछ भागों में गर्मी में मामूली कमी भी आ सकती है.

विभिन्न शहरों में बुधवार को संभावित तापमान

  • शहर अधिकतम न्यूनतम (डिग्री से.)
  • रांची 40.0 22.0
  • बोकारो 41.0 24.0
  • पलामू 42.0 23.0
  • दुमका 42.0 25.0
  • जमशेदपुर 42.0 26.0
  • देवघर 40.0 22.0
  • गिरिडीह 41.0 24.0
  • धनबाद 41.0 23.0
  • हजारीबाग 41.0 24.0
  • रामगढ़ 41.0 22.0
  • कोडरमा 41.0 23.0
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही