Search

 
 
 

वॉर्नर-मार्श ने तूफान में उड़ाया, जाम्पा ने फिरकी में फंसाया, पाकिस्तान 62 रनों से हारा

 
Sports Desk : भारत की मेजबानी में खेले जा रहे विश्व कप में शुक्रवार को पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच मुकाबला हुआ. इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया की टीम पाकिस्तान पर भारी पड़ी. पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया की टीम ने डेविड वॉर्नर के 163 रन और मिचेल मार्श के 121 रनों की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के दम पर 9 विकेट के नुकसान पर 367 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया. 368 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की शुरूआत तो अच्छी रही, मगर मीडिल ऑर्डर और निचले क्रम के बल्लेबाजों ने साथ नहीं दिया. अब्दुल्ला शफीक 64, इमाम-उल-हक 70 ने पहले विकेट के लिए 134 रनों की साझेदारी कर सधी हुई शुरुआत की. मगर दोनों के आउट होने के बाद कोई अन्य बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल पाया. मोहम्मद रिजवान ने 46 रनों की पारी खेलकर कुछ उम्मीद जगाई, मगर उसके आउट होने के बाद पूरी टीम 45.3 ओवर में 305 रन बनाकर ऑलआउट हो गई और 62 रनों से मैच हार गई. ऑस्ट्रेलिया की तरफ से एडम जाम्पा ने सबसे ज्यादा 4 विकेट झटके. वहीं मार्कस स्टोइनिस को दो विकेट मिले. हार के साथ ही पाकिस्तान की वर्ल्ड कप में राह मुश्किल हो गई है. पाकिस्तान की तरफ से शाहीन अफरीदी ने 10 ओवर में 54 रन देकर पांच विकेट झटके. वहीं हारिस रऊफ को तीन विकेट मिले. रउफ ने 8 ओवर में 83 रन लुटाये. वहीं उसामा मीर को एक विकेट मिला. इसे भी पढ़ें : झारखंडः">https://lagatar.in/jharkhand-ias-and-ips-in-charge-deployed-in-all-24-districts-will-handle-arrangements-during-festivals/">झारखंडः

सभी 24 जिलों में तैनात किये गए प्रभारी IAS और IPS, त्योहारों में संभालेंगे व्यवस्था
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही