Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

इंडिगो विमान में बिना कारण बजने लगा चेतावनी का सायरन, जांच का आदेश

Advertisement
Advertisement
Kolkata : दिल्ली से कोलकाता जा रहे इंडिगो एयरलाइन के एक विमान में तकनीकी खराबी की वजह से यात्रियों की सासें अटक गईं. दरअसल, दिल्ली से कोलकाता जा रहे इंडिगो एयरलाइन के एक विमान में रविवार को सामान रखे जाने की जगह कार्गो से धुआं निकलने की चेतावनी का सायरन बिना किसी कारण के बजने लगा. यह घटना विमान के हवाईअड्डे पर उतरने से पहले की है.

जांच में `चेतावनी` को गलत पाया गया

इंडिगो एयरलाइन ने रविवार को एक बयान में कहा, "कोलकाता हवाईअड्डे पर उतरने के बाद एयरबस विमान में जांच की गई. लेकिन इस चेतावनी को गलत पाया गया." इसमें कहा गया कि धुएं का पता लगाने की प्रणाली में आवश्यक सुधार किए जा रहे हैं. इस बीच नागर विमानन महानिदेशालय  ने इस मामले की जांच करने की बात कही है. एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि डीजीसीए इस घटना की जांच करेगा. यह घटना उड़ान संख्या 6ई 2513 में हुई, जिसमें 165 यात्रियों के अलावा चालक दल के छह सदस्य सवार थे.

बीते महीनों में विमानों में कई खामियां आईं

अधिकारियों ने बताया कि विमान को कोलकाता हवाईअड्डे पर सुबह 10.45 बजे उतरना था, लेकिन करीब 10.20 बजे विमान के कार्गो में धुएं की चेतावनी मिली. इसके बाद पायलट ने हवाई यातायात नियंत्रण सेवा से संपर्क किया और फिर विमान को प्राथमिकता के साथ उतारने के बंदोबस्त किए गए. वहीं आनन-फानन में किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए जरूरी तैयारियां कर ली गई थीं. गौरतलब है कि बीते कुछ महीनों में विभिन्न एयरलाइनों के विमानों में तकनीकी खामी की कई घटनाएं सामने आई हैं. इसे भी पढ़ें – सुप्रीम">https://lagatar.in/supreme-court-orders-to-abolish-coa-aiff-elections-postponed-for-a-wee/">सुप्रीम

कोर्ट ने सीओए को खत्म करने का दिया आदेश, एक हफ्ते के लिए टाला AIFF का चुनाव
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही