Search

 
 
 

चेतावनीः कोरोना की तीसरी लहर को टाला नहीं जा सकता

 

New Delhi: कोरोना संक्रमितों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है. इसे लेकर सरकार के वैज्ञानिक सलाहकार ने चेतावनी देते हुए कहा है कि कोरोना की तीसरी लहर को टाला नहीं जा सकता है. डॉ के विजय राघवन ने नये स्ट्रेन से मुकाबले के लिए वैक्सीन को भी अपडेट करने की जरूरत बतायी है. उन्होंने कहा कि देश में वैक्सीनेशन की रफ्तार में तेजी लाने की जरूरत है.

तीसरा फेज कब आएगा यह स्पष्ट नहीं

डॉ के विजय राघवन ने कहा कि यह स्पष्ट नहीं है कि कोरोना का तीसरा फेज कब आएगा. लेकिन हमें सचेत रहते हुए वैक्सीन को अपडेट करते रहने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि यूके वेरियंट का असर अब कम होता दिख रहा है. भारत में नया वेरियंट कहर बरसा रहा है. इससे लोग संक्रमित हो रहे हैं. जिससे अस्पतालों में मरीजों की भीड़ बढ़ती जा रही है.

12 राज्यों में सबसे अधिक मरीज

डॉ विजय राघवन ने कहा कि देश में उत्तर प्रदेश समेत 12 राज्य सबसे अधिक प्रभावित हैं. यहां एक लाख से अधिक मरीज विचाराधीन हैं. इन राज्यों में कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, राजस्थान और बिहार शामिल हैं. बता दें कि पिछले 24 घंटे में अबतक के सबसे अधिक 3 हजार 780 मरीजों ने अपनी जान गंवाई है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही