Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

साकची बसंत सिनेमा हनुमान मंदिर विवाद में जोगी गुट के 12 व शर्मा गुट के एक सदस्‍य के खिलाफ वारंट जारी

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur: साकची बसंत सिनेमा चौक हनुमान मंदिर विवाद में आज पहली जनवरी को एसडीएम कोर्ट में सुनवाई हुई. सुनवाई में सुरेन्द्र शर्मा गुट के एक सदस्य प्रताप शाही अनुपस्थित रहे. वे लगातार कई तिथियों से अनुपस्थित चल रहे हैं. जिसके कारण उनके खिलाफ आज पुनः कोर्ट ने वारंट निर्गत किया. दूसरी ओर जोगिन्दर सिंह जोगी गुट के 12 सदस्य आज अनुपस्थित रहे. जिसके कारण उक्त सभी के खिलाफ वारंट निर्गत किया गया. इसे भी पढ़ें: साकची">https://lagatar.in/health-minister-banna-gupta-arrived-at-sakchi-kachari-baba-temple-to-worship-the-annual-function-was-over/">साकची

कचहरी बाबा मंदिर पूजा करने पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री बन्‍ना गुप्ता, वार्षिकोत्सव संपन्‍न

अगली सुनवाई से पहले पीआर बांड भरकर जमानत लेने का निर्देश

हालांकि कोर्ट को बताया गया कि प्रताप शाही अपने पैतृक गांव बिहार गए हैं, जहां वे बीमार हैं इस कारण उपस्थित नहीं हो पा रहे हैं. सभी को मामले की अगली सुनवाई आगामी 5 जनवरी से पहले पीआर बांड भरकर जमानत लेने का निर्देश दिया गया. सुरेन्द्र शर्मा गुट के उपस्थित होने वालों में सुरेंद्र शर्मा, राकेश साहू, रमेश यादव, वीर सिंह, हरीश राय, चिंटू सिंह, अप्पू तिवारी, राहुल दुर्गे, ललित राव, अजित शर्मा, कुलदीप सिंह, सन्नी सिंह, शुभम झा आदि शामिल हैं. इन सभी की ओर से अधिवक्ता प्रभात शंकर तिवारी ने पक्ष रखा. जबकि जोगी गुट से सुबोध श्रीवास्त्व, जोगिन्दर सिंह जोगी, सहित अन्य आठ सदस्य शामिल थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही