Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

वॉरेन बफे का कमाल, बर्कशायर के शेयर की कीमत 5 लाख डॉलर पहुंची, बन गया दुनिया का सबसे महंगा स्टॉक

Advertisement
Advertisement
LagatarDesk : रूस और यूक्रेन युद्ध के कारण पिछले कुछ दिनों से दुनियाभर के शेयर मार्केट में उथल-पुथल मची है. हालांकि अब बाजार धीरे-धीरे संभल रहा है. इस उथल-पुथल के बावजूद अमेरिका के दिग्गज निवेशक वॉरेन बफे खूब पैसा कमा रहे हैं. बफे की कंपनी बर्कशायर हैथवे इंक के शेयर दुनिया का सबसे महंगा स्टॉक बन गया है. सोमवार को उनकी कंपनी के शेयर की कीमत पहली बार 500,000 डॉलर पहुंच गयी.

अमेरिकी शेयर बाजार में गिरावट के बाद भी बर्कशायर के शेयरों में बढ़त

रॉयटर्स के मुताबिक, साल 2022 में अमेरिकी शेयर बाजार के प्रमुख इंडेक्स में 12 फीसदी की गिरावट आयी है. इसके बावजूद वॉरेन बफे की कंपनी के क्लास A शेयर की कीमतों में 10 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है. इस कंपनी का मार्केट कैप 731 अरब डॉलर है. मार्केट वैल्यू के हिसाब से यह अमेरिका की छठी सबसे बड़ी कंपनी है. इसे भी पढ़े : यूपी">https://lagatar.in/ups-famous-ips-officer-amitabh-thakur-gets-bail-from-allahabad-high-court/">यूपी

के चर्चित आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर को इलाहाबाद उच्च न्यायालय से मिली जमानत

119.2 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ दुनिया के पांचवें रईस इंसान

बता दें कि बर्कशायर हैथवे इंक कंपनी में वॉरेन बफे की 16.2 फीसदी हिस्सेदारी है. कंपनी के शेयरों में बढ़त से बफे की संपत्ति बढ़कर 119.2 अरब डॉलर हो गयी है. इसकी के साथ बफे दुनिया के पांचवें सबसे रईस इंसान बन गये हैं. ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स के मुताबिक, साल 2022 में वॉरेन बफे की नेटवर्थ में 10.5 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है. हालांकि रईसों की लिस्ट में शामिल टॉप 10 रईसों की दौलत में बेतहाशा कमी आयी है. इसे भी पढ़े : हिजाब">https://lagatar.in/hijab-controversy-karnataka-high-court-will-pronounce-its-decision-in-a-while-section-144-is-applicable-in-many-districts/">हिजाब

विवाद : कर्नाटक हाईकोर्ट थोड़ी देर में सुनायेगा फैसला, कई जिलों में धारा 144 लागू

1965 में 20 डॉलर से भी कम थी शेयरों की कीमत

बता दें कि वॉरेन बफे ने टेक्सटाइल कंपनी बर्कशायर हैथवे इंक की कमान 1965 में संभाली थी. तब इस कंपनी के शेयर की कीमत 20 डॉलर से भी कम थी. लेकिन बफे ने सफलता की नई कहानी लिखी. इसके बाद कंपनी के शेयरों की कीमत लगातार बढ़ती रही. आज यह दुनिया का सबसे महंगा शेयर बन गया है. इसे भी पढ़े : यूक्रेन">https://lagatar.in/30000-nato-soldiers-200-fighter-jets-are-doing-military-exercises-in-norway-near-the-russian-border-in-the-midst-of-the-ukraine-war/">यूक्रेन

वॉर के बीच रूस की सीमा के पास नार्वे में नाटो के 30 हजार सैनिक, 200 फाइटर जेट कर रहे सैन्य अभ्यास [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही