Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

वाशिंगटन: नर्सिंग होम पर हुए हमले के लिए रूस के साथ यूक्रेन भी जिम्मेदार : संयुक्त राष्ट्र

Washington: 9 जुलाई (एपी): रूस द्वारा फरवरी के अंत में यूक्रेन पर आक्रमण किये जाने के करीब दो सप्ताह बाद क्रेमलिन समर्थित विद्रोहियों ने पूर्वी लुहांस्क क्षेत्र के एक नर्सिंग होम पर हमला किया था. संयुक्त राष्ट्र ने इस हमले के लिए रूस के साथ-साथ यूक्रेन को भी समान रूप से जिम्मेदार ठहराया है. इस हमले की वजह से कई मरीज बिना बिजली-पानी के नर्सिंग होम की इमारत में फंस गए थे. इसे भी पढ़ें-जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-boyfriend-sexually-assaulted-with-friends-now-i-am-going-to-commit-suicide/">जमशेदपुर

: प्रेमी ने दोस्तों संग मिल किया यौन शोषण, अब मैं आत्महत्या करने जा रही हूं

11 मार्च को किया गया था हमला

उल्लेखनीय है कि 11 मार्च को यूक्रेन की राजधानी कीव से 580 किलोमीटर दक्षिण पूर्व के गांव स्टारा क्रास्न्यांका स्थित नर्सिंग होम पर हमला किया गया था. यूक्रेन के अधिकारियों ने रूस पर करीब 50 लोगों की हत्या करने का आरोप लगाया था. इस हमले को युद्ध के दौरान बरती गई क्रूरता बताया गया और यूक्रेन के अधिकारियों ने घटना के लिए रूस को जिम्मेदार ठहराया. हालांकि, संयुक्त राष्ट्र की एक नयी रिपोर्ट में कहा गया है कि हमले के लिए यूक्रेन की सशस्त्र सेनाएं समान रूप से जिम्मेदार हैं क्योंकि हमले से कुछ दिन पहले उन्होंने नर्सिंग होम की इमारत के अंदर से मोर्चा संभाला था जिससे उन्होंने इमारत को दुश्मन सेना के संभावित निशाने पर ला दिया था. संयुक्त राष्ट्र ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि नर्सिंग होम में मौजूद 71 मरीजों में कम से कम 22 बचने में सफल रहे, लेकिन मृतकों की वास्तविक संख्या अब भी अज्ञात है. हालांकि, संयुक्त राष्ट्र का मानवाधिकार उच्चायुक्त कार्यालय अपनी रिपोर्ट में इस निष्कर्ष पर नहीं पहुंचा है कि यूक्रेनी सैनिक या मॉस्को समर्थित अलगाववादी लड़ाकों में से किसने युद्ध अपराध किया था. लेकिन संयुक्त राष्ट्र की एजेंसी ने कहा कि नर्सिंग होम पर किया गया हमला मानवाधिकार कार्यालय के लिए चिंता का विषय है. इसे भी पढ़ें-मलेशिया">https://lagatar.in/malaysia-masters-tournament-prannoy-loses-in-semi-finals-ends-indias-campaign/">मलेशिया

मास्टर्स टूर्नामेंट: प्रणय सेमीफाइनल में हारे, भारत का अभियान खत्म
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही