Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

वाशिंगटन डीसी : राहुल गांधी ने मुस्लिम लीग को धर्मनिरपेक्ष पार्टी करार दिया, भाजपा हुई हमलावर

Washington : मुस्लिम लीग पूरी तरह से धर्मनिरपेक्ष पार्टी है. इसमें कुछ भी नॉन सेक्युलर नहीं है. अमेरिका दौरे पर गये कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने यह बात रही. राहुल गांधी वाशिंगटन डीसी में नेशनल प्रेस क्लब में बोल रहे थे. सवाल जवाब के क्रम में राहुल से केरल में इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (IUML) के साथ कांग्रेस के गठबंधन के बारे में पूछे जाने पर राहुल ने कहा, मुस्लिम लीग पूरी तरह से धर्मनिरपेक्ष पार्टी है. इसमें कुछ भी नॉन सेक्युलर नहीं है. बता दें कि केरल में इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग कांग्रेस गठबंधन का हिस्सा है.  नेशनल">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">नेशनल

खबरों के लिए यहां क्लिक करें

मुस्लिम लीग पार्टी देश के बंटवारे के लिए जिम्मेदार है

मुस्लिम लीग को धर्मनिरपेक्ष बताये जाने पर भाजपा राहुल पर हमलावर हो गयी है. भाजपा नेता अमित मालवीय ने कहा कि मुस्लिम लीग पार्टी देश के बंटवारे के लिए जिम्मेदार है, उसे राहुल गांधी सेक्युलर पार्टी करार दे रहे हैं. मालवीय ने कहा कि वायनाड में स्वीकार्यता बनाये रखने के लिए यह उनकी विवशता है. इस मुद्दे पर बीजेपी आईटी सेल के हेड अमित मालवीय ने राहुल गांधी पर निशाना साधा है. अमित मालवीय ने ट्वीट कर कहा, जिन्ना की मुस्लिम लीग, जो पार्टी धार्मिक आधार पर भारत के बंटवारे के लिए जिम्मेदार थी, वह राहुल के मुताबिक सेक्युलर पार्टी है. 2019 लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी वायनाड से जीतकर सांसद बने थे. लेकिन राहुल को इसी साल मार्च में सूरत कोर्ट ने मानहानि के मामले में 2 साल की सजा सुना दी है, इस कारण उनकी सदस्यता रद्द कर दी गयी है

राहुल ने प्रेस क्लब में कहा कि विपक्ष काफी एकजुट है

राहुल गांधी ने प्रेस क्लब में कहा कि विपक्ष काफी एकजुट है. कहा कि जमीन पर काफी अच्छा काम हो रहा है. राहुल गांधी के अनुसार भारत में एक छिपा हुआ अंडर करंट पैदा हो रहा है. यह अगले लोकसभा चुनाव में लोगों को आश्चर्यचकित करेगा. यानी मोदी सरकार सत्ता से बाहर हो जायेगी. राहुल ने कहा कि अगले दो साल में कांग्रेस पार्टी बहुत अच्छा करेगी. कर्नाटक में कांग्रेस की जीत की बात करते हुए राहुल ने कहा कि प्रतीक्षा करें और अगले तीन या चार राज्यों के चुनाव होंगे. हमें बेहतर संकेत मिलेगा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही