Search

वासेपुर से वोट नहीं मिलता इसलिए वहां विकास नहीं करेंगे विधायक, राज सिन्हा के बयान का बीजेपी ने किया सपोर्ट

Ranchi: धनबाद के बीजेपी विधायक राज सिन्हा अपने विधानसभा क्षेत्र में स्थित वासेपुर का विकास नहीं करेंगे. यह बात उन्होंने डंके की चोट पर सार्वजनिक मंच से कहा है. विधायक के इस बयान का बीजेपी ने समर्थन किया है और कहा है कि पार्टी उनके साथ खड़ी है. पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप सिन्हा ने कहा कि राज सिन्हा जैसा सौम्य व्यक्ति अगर ऐसी बात कह रहा है तो निश्चित तौर पर इसके पीछे कारण होगा. वे उस इलाके के विधायक हैं इसलिए उन्हें ग्राउंड रियलिटी पता होगा. बीजेपी विधायक के बयान के साथ खड़ी है. बीजेपी के ही दूसरे प्रवक्ता अमित कुमार ने कहा कि यह विधायक का व्यक्तिगत बयान है. पार्टी इसके बारे में उनसे पूरी जानकारी लेने के बाद ही कुछ कहेगी. वहीं बीजेपी के अन्य पदाधिकारी इस मामले पर पार्टी का पक्ष रखने से कतराते रहे. इसे भी पढ़ें-SC">https://lagatar.in/effect-of-scs-intervention-neet-pg-ss-exam-2021-will-be-applicable-only-on-old-pattern-new-pattern-will-be-applicable-from-2022-2023/">SC

के हस्तक्षेप का असर, पुराने पैटर्न पर ही होगी NEET-PG SS परीक्षा 2021, न्यू पैटर्न 2022-2023 से होगा लागू

जिन्होंने वोट दिया विकास पर पहला हक उनका- विधायक

दरअसल, वासेपुर में एक पीसीसी सड़क के उद्घाटन कार्यक्रम में राज सिन्हा ने कहा है कि वासेपुर के लोग मुझे वोट नहीं देते हैं, इसलिए विकास कार्यों में उनका हक नहीं है. जिन्होंने साथ दिया सिर्फ उनका विकास होना चाहिए. विधायक ने कहा कि वासेपुर के लोग बाहरी लोगों पर विश्वास करते हैं. हम भले पांच साल विकास करते रहे, लेकिन वोट हमें नहीं देंगे. उन्होंने यह भी कहा कि वासेपुर के लोग उन्हें कभी नहीं बुलाते. बीजेपी कार्यकर्ताओं के माध्यम से जो समस्याएं आती है उसका समाधान वे करते हैं. विधायक ने कहा कि अगर विकास के 10 कार्य हैं तो 8 उन क्षेत्रों का होगा, जिनका वोट उन्हें मिला है. बाकी बचे 2 काम वासेपुर में करेंगे.

बीजेपी भले ही साथ, लेकिन बेबाकी पड़ सकती है महंगी

बीजेपी कहती है कि वो सबका साथ और सबका विकास के मंत्र पर चल रही है. पार्टी का यह संकल्प है, लेकिन उसी पार्टी के विधायक खुलेआम कहते हैं कि वो अपने विधानसभा के उस क्षेत्र का विकास नहीं करेंगे जहां से उन्हें वोट नहीं मिलता. उपर से पार्टी ने अपने मूल मंत्र को दरकिनार करते हुए विधायक को संरक्षण भी दे दिया. विधायक ने जो बातें अधिकांश विधायक, सांसद और जनप्रतनिधि और सरकारें इसी नीति पर चलती है, लेकिन कोई खुलकर वोटरों को नाराज करने या उकसाने के लिए ऐसी बातें नहीं कहता, भले ही पार्टी उनके सपोर्ट में खड़ी है, लेकिन यह बेबाकी राज सिन्हा को महंगी पड़ सकती है. इसे भी पढ़ें-लखीमपुर">https://lagatar.in/lakhimpur-kheri-violence-yogi-government-allows-rahul-and-priyanka-gandhi-to-visit-lakhimpur-kheri/">लखीमपुर

खीरी हिंसा : योगी सरकार ने  राहुल और प्रियंका गांधी  को लखीमपुर खीरी जाने की इजाजत दी, प्रियंका रिहा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//