Search

देखें वीडियो, कैसे कार का शीशा तोड़ ढाई लाख ले भागे बेखौफ अपराधी

Dhanbad: झामुमो नेता अभिषेक कुमार की कार का शीशा तोड़ अपराधियों ने ढाई लाख रुपये लूट लिये. घटना धनबाद थाना क्षेत्र के हाउसिंग कॉलोनी की है. पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. इसे लेकर भुक्तभोगी ने धनबाद थाने में घटना की शिकायत दर्ज करा दी है. देखें वीडियो  

बैंक से निकाले थे पांच लाख रुपये

वहीं घटना के संबंध में भुक्तभोगी अभिषेक कुमार ने बताया कि उन्होंने सिटी सेंटर स्थित एक्सिस बैंक से पांच लाख रुपये की निकासी की थी. ढाई लाख अपने पास रखा था और शेष ढाई लाख रुपये बैग में रखकर कार में ही छोड़ दिया. अपने कुछ काम से वे आगे बढ़ गए. थोड़ी ही देर बाद जैसे ही कार के समक्ष पहुंचे तो उन्होंने देखा कि कार की गेट का शीशा टूटा हुआ है और रुपयों से भरा बैग गायब है. इसे भी पढ़ें- पीएम">https://lagatar.in/pm-said-history-will-remember-august-5-for-years-some-people-are-doing-political-self-goals/124735/">पीएम

ने कहा, इतिहास पांच अगस्त को वर्षों याद रखेगा,  कुछ लोग राजनीतिक सेल्फ गोल कर रहे हैं
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//