Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

एक जुलाई को गढ़वा के रमकंडा प्रखंड से होगा जल संरक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ

Advertisement
Advertisement
मंत्री मिथिलेश ठाकुर होंगे कार्यक्रम के मुख्य अतिथि 650 एकड़ भूमि पर किया जायेगा पौधरोपण, शुरू होगी जल संरक्षण की 2500 योजनाएं Garhwa : गढ़वा जिला में भूगर्भ जल का स्तर में लगातार नीचे जा रहा है. जलस्तर कम हो के कारण जिले को भीषण पेयजल समस्या से जूझना पड़ रहा है. इस समस्या का प्रमुख कारण विगत वर्षों में कम बारिश होना तथा बारिश के जल का संरक्षण नहीं करना है. जिले में उत्पन्न जल संकट के समाधान के लिए एक जुलाई को जल संरक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ रमकंडा प्रखंड के चेटे पंचायत परिसर में सुबह 10 बजे किया जाएगा. इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर, माननीय मंत्री होंगे. इस कार्यक्रम के दौरान संपूर्ण जिला में जल संग्रहण की योजना यथा- सॉकपीट, वर्मी कम्पोस्ट, रेन वाटर हार्वेस्टिंग, पंचायत भवन में पौधरोपण आदि के साथ-साथ बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत वृक्षारोपण की योजना वृहत पैमाने पर शुरू किया जाएगा साथ ही नई योजनाओं को स्वीकृति प्रदान की जाएगी. इस संबंध में डीसी शेखर जमुआर द्वारा जिला एवं प्रखंड स्तर के पदाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए. उन्होंने बताया कि गढ़वा जिला के सभी प्रखंडों के 189 पंचायतों में एक जुलाई को 3581 योजनाओं को स्वीकृति प्रदान की जाएगी. 01 जुलाई को 650 एकड़ भूमि पर पौधरोपण किया जायेगा. इसके अतिरिक्त जल संचयन की विभिन्न योजना के तहत लगभग 2500 योजनाओं की शुरुआत के साथ-साथ कुल 142 पंचायत भवन परिसर में पौधरोपण कार्य किया जाना है. इसे भी पढ़ें : घुरती">https://lagatar.in/devotees-gathered-in-ghurti-rath-yatra-lord-jagannath-balabhadra-and-subhadra-returned-to-the-main-temple-after-9-days-from-mousibadi/">घुरती

रथ यात्रा में उमड़े श्रद्धालु, मौसीबाड़ी से 9 दिन बाद मुख्य मंदिर लौटे भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही