Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची में जलसंकट : घर-घर पानी पहुंचाने के लिए नगर निगम खरीदेगा 50 वाटर टैंकर

  • वार्डों में 15 अप्रैल से शुरू की जायेगी टैंकर से पानी की आपूर्ति
Tarun Kumar Chaubey Ranchi : गर्मी का मौसम आते ही रांची के कई मुहल्लों में पानी की समस्या बढ़ने लगी है. इसे देखते हुए रांची नगर निगम ने भी रांची वासियों को घर-घर पानी पहुंचाने की तैयारी शुरू कर दी है. इसके लिए निगम ने 50 नये वाटर टैंकर खरीदने की योजना बनायी है. निगम से मिली जानकारी के अनुसार, टैंकरों से पानी की आपूर्ति 15 अप्रैल से शुरू होनेवाली है. वर्तमान में निगम के पास 30 वाटर टैंकर हैं. मांग के अनुसार टैंकर की संख्या बढ़ायी जाएगी, ताकि सभी वार्डों के हर क्षेत्र तक पानी पहुंचाया जा सके.

निगम के पास फिलहाल 30 वाटर टैंकर

निगम के उप नगर आयुक्त कुंवर सिंह पाहन ने बताया कि 50 नए वाटर टैंकर लाने की प्रक्रिया चल रही है. निजी इस्तेमाल के लिए भी  कंट्रोल रूम में फोन कर वाटर टैंकर मंगाया जा सकता है. निजी इस्तेमाल के लिए एक टैंकर पानी (2 केएल) की कीमत 500 रुपये देय होगा. वहीं 4 केएल पानी के लिए 800 रुपये चुकाना होगा. सामूहिक मांग के लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा. निगम के स्टोर कीपर ओंकार पांडे ने बताया कि निगम के पास फिलहाल 30 टैंकर हैं. वार्ड 22, 23, 25, 26, 37, 38, 39, 52 व 53 में 50 जगह ऐसे हैं, जहां सालों भर टैंकर से पानी मुहैया करवाया जाता है.

कैसे मांगा सकते हैं पानी टैंकर

अगर किसी को व्यक्तिगत उपयोग के लिए पानी की जरूरत हो, तो वह www.perfectsolutionindia.com पर ऑनलाइन वाटर टैंकर बुक कर सकता है या किसी भी समय 89699292162 पर कॉल कर निगम से संपर्क कर सकता है.

रांची में और वाटर टैंकर की जरूरत : पार्षद अर्जुन राम

वार्ड पार्षद अर्जुन राम ने कहा कि लोग आमतौर पर पार्षदों से संपर्क कर पानी की मांग करते हैं. पार्षदों की अनुसंशा पर निगम संबंधित वार्ड में पानी टैंकर भेजता है. उन्होंने कहा कि वर्तमान में पानी आपूर्ति के लिए निगम के पास पर्याप्त संख्या में वाटर टैंकर नहीं हैं. हर क्षेत्र में निर्बाध जलापूर्ति के लिए इसकी संख्या बढ़ाने की जरूरत है. इसे भी पढ़ें – केंद्र">https://lagatar.in/decision-in-the-meeting-of-simdega-district-congress-committee-hundreds-of-workers-will-join-the-siege-of-raj-bhavan/">केंद्र

सरकार के खिलाफ सिमडेगा के कांग्रेस कार्यकर्ता भी बोलेंगे हल्ला, घेरेंगे राजभवन
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही