खराब चापाकलों में मोटर लगाकर सिंटेक्स की टंकी में स्टोर किया जायेगा पानी
मेयर ने कहा कि रांची नगर निगम जलसंकट की समस्या से निपटने के लिए तैयार है. स्थिति से निपटने के लिए एक करोड़ रुपये की राशि उपलब्ध है. वर्तमान में रांची नगर निगम क्षेत्र में 2507 चापानल चालू स्थिति में हैं. निगम क्षेत्र में 174 बड़े हाई यील्ड ड्रिल्ड ट्यूबवेल और मिनी हाई यील्ड ड्रिल्ड ट्यूबवेल की संख्या 1374 हैं. कुछ चापानल ऐसे हैं, जिसका उपयोग नहीं किया जा रहा है. इन चापानलों में मोटर लगाकर सिंटेक्स की टंकी स्थापित कर उपयोग में लाया जा सकता है.80 जगहों पर टैंकर के माध्यम से जलापूर्ति की जा रही
उन्होंने बताया कि फिलहाल नगर निगम क्षेत्र में 80 जगहों पर टैंकर के माध्यम से जलापूर्ति की जा रही है. निगम क्षेत्र में कुल 69078 वैध वाटर कनेक्शन हैं. संबंधित उपभोक्ताओं से रांची नगर निगम को वाटर यूजर चार्ज प्राप्त हो रहा है. निगम क्षेत्र में पाइपलाइन समेत खराब चापानल, हाई यील्ड ड्रिल्ड ट्यूबवेल व मिनी हाई यील्ड ड्रिल्ड ट्यूबवेल की मरम्मत के लिए कुल आठ टीम हैं. एक टीम में आठ सदस्य शामिल हैं. वर्तमान में रांची नगर निगम के पास 6 केएल के चार, 5 केएल के एक, 4 केएल के 30 व 2 केएल के चार टैंकर उपलब्ध हैं. मेयर ने बताया कि निगम क्षेत्र में खासकर ड्राई जोन में आम लोगों को नियमित रूप से टैंकर के माध्यम से जलापूर्ति की जा रही है.टैंकर के लिए ऑनलाइन सुविधा भी उपलब्ध
बैठक में कहा गया कि डिप्टी मेयर, सांसद, विधायक, नगर आयुक्त व पार्षदों की अनुशंसा पर भी टैंकर से पानी उपलब्ध कराया जा रहा है. आम लोगों के लिए ऑनलाइन सुविधा भी उपलब्ध है. निर्धारित राशि का भुगतान कर आप ऑनलाइन टैंकर से पानी की सुविधा प्राप्त कर सकते हैं. बैठक में अपर नगर आयुक्त कुंवर सिंह पहान, उत्क्रमित अधीक्षण अभियंता प्रसून कुमार मुर्मू, नगर प्रबंधक स्नेहाश्री, ओंकार पांडे प्रभारी स्वास्थ्य शाखा समेत जलापूर्ति शाखा के कनीय अभियंता उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें – राज्यपाल">https://lagatar.in/members-of-mukti-sanstha-met-the-governor-demanded-to-build-an-electric-crematorium-in-ranchi/">राज्यपालसे मिले मुक्ति संस्था के सदस्य, रांची में विद्युत शवदाह गृह बनाने की मांग की [wpse_comments_template]

Leave a Comment