Search

 
 
 

पलामू: हुसैनाबाद अनुमंडल कार्यालय में छत से टपक रहा पानी

 
Medininagar: हुसैनाबाद अनुमंडल कार्यालय के तीसरी और दूसरे तल्ले की छत से पानी टपकने से लोगों को परेशानी हो रही है. वहीं हुसैनाबाद अनुमंडल कार्यालय के सामने मैदान भी पूर्ण रूप से जलमग्न हो गया है, जिससे लोगों को वहां आने में परेशानी हो रही है. कर्मियों ने बताया कि मूसलाधार बारिश में छत से झरना की तरह पानी गिरता है. जिससे अधिकारियों और कर्मचारियों को काम करने में परेशानी होती है. कर्मियों ने बताया कि अनुमंडल कार्यालय के छत से पहले से ही पानी टपक रहा है. लेकिन अब तक मरम्मत नहीं कराई गई है. अनुमंडल कार्यालय बने लगभग 20 वर्ष से अधिक हो गया. मरम्मत नहीं होने के कारण छत से पानी टपकता है. ग्रामीणों ने कहा कि यह स्थिति जब अनुमंडल कार्यालय की है तो अन्य कार्यालय की स्थिति क्या होगी. अगर अविलंब इसकी मरम्मत नहीं कराई गई तो तीसरे तल्ले की छत के साथ दूसरे तल्ले को भी भारी नुकसान होगा. इसे लेकर जन प्रतिनिधियों का ध्यान आकर्षित करना होगा, तभी अनुमंडल कार्यालय की मरम्मत हो सकती है. वहीं हुसैनाबाद नगर पंचायत क्षेत्र में बारिश की वजह से जगह-जगह पानी जम गया है. इससे स्थिति और विकट हो गयी है.  इसे भी पढ़ें - कोलकाता">https://lagatar.in/kolkata-students-on-nabanna-abhijan-broke-barricades-lathi-charge-police-released-tear-gas-stone-pelting/">कोलकाता

: नबन्ना अभियान पर निकले छात्रों ने बैरिकेडिंग तोड़ी, लाठी चार्ज, पुलिस ने आंसू गैस छोड़ी, पत्थरबाजी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही