Search

 
 
 

लोहरदगा: भंडरा में मूसलाधार बारिश, घरों में घुसा पानी

 
Lohardaga: भंडरा में हुई तेज बारिश के कारण शहर के कई गली मोहल्लों के घरों और दुकानों में पानी घुस गया. इस सीजन में सबसे ज्यादा बारिश मंगलवार की देर शाम को हुई. इससे जहां लोगों को उमस से राहत मिली, वहीं नगर निगम को पोल खुल गयी. भंडरा मेन रोड सहित कई गली, मुहल्ले जलमग्न हो गये. दो घंटे तक इस मार्ग पर वाहनों का लंबी कतार लग गई. सड़क किनारे स्थित नाले का पानी सड़क पर बहने से राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा.

दुकानों में घुसा पानी, नाले में गिरे वाहन 

मेन रोड सहित कई दुकानों व घरों में नाली व बारिश का पानी घुस गया. वहीं कुछ लोग पानी जमे रहने के कारण और गिर गए. सड़क किनारे खड़े कुछ दोपहिया वाहन नाले में गिर गये. वहीं कई बाइक में पानी घुस जाने से स्टार्ट नहीं हुआ. नाला व सड़क पर पानी एक समान हो जाने से चारपहिया व दोपहिया वाहन चालक जहां-तहां रुके रहे. भंडरा के बाजारतांड़, प्रेम गली, थाना मोड़ समेत कई घरों व दुकानों में बारिश का पानी घुस गया. बारिश कम होने के बाद लोग अपने घरों व दुकानों की सफाई में जुट गये.

आठ वर्षों से है मेन रोड में जलजमाव की समस्या

जलजमाव की समस्या मेन रोड भंडरा में काफी पुरानी है. नालियों की सफाई नियमित नहीं होने से तेज बारिश के बाद हमेशा ऐसी स्थिति उत्पन्न होती है. स्थानीय लोगों का कहना है कि भंडरा के विभिन्न मोहल्लों में नालियों का अतिक्रमण किये जाने से बारिश के समय रोड के पानी में डूबने की स्थिति बन जाती है. इससे लोगों को काफी परेशानी होती है. लोगों ने अधिकारियों से नालियों की नियमित सफाई कराने के साथ नालियों को अतिक्रमण मुक्त करने की मांग की है. ग्रामीणों का कहना है कि बरसात में भंडरा रोड की नालियां जाम होने से नाली का गंदा पानी सड़क पर बहता है. निगम और जिला प्रशासन को इस समस्या से कई बार अवगत कराया गया. लेकिन कोई ठोस हल नहीं निकला गया है. इसे भी पढ़ें - संताल">https://lagatar.in/the-government-is-trying-to-eliminate-the-santhal-tribals-babulal/">संताल

आदिवासियों को समाप्त करने में लगी है सरकार : बाबूलाल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही