Search

 
 
 

रांची: JCI यूथ ने ओल्ड एज होम में वाटर फिल्टर लगवाया

 
Ranchi: जेसीआई रांची यूथ की ओर से ओल्ड एज होम में अधिष्ठापित वाटर फिल्टर का बुधवार को उद्घाटन किया गया. वाटर फिल्टर का उद्घाटन जेसीआई यूथ के पूर्व अध्यक्ष प्रतीक बदानी ने करते हुए इसे ओल्ड एज होम को समर्पित किया. संस्था अध्यक्ष सोनल अग्रवाल ने कहा कि जेसीआई यूथ की पहल पर लगातार समाज सेवा के कार्य किए जाते हैं. ओल्ड एज होम में वाटर फिल्टर लगने से यहां के वृद्धों एवं अन्य लोगों को स्वच्छ जल उपलब्ध होगा. इससे यहां के लोग काफी खुश हुए एवं संस्था के प्रति आभार जताया. मौके पर पूर्व अध्यक्ष कुशा जालान, सचिव ऋचा जालान, मोनिका गोयनका, वीजेंद्र प्रसाद, पूजा प्रसाद, अदिति बदानी, विनायक शर्मा आदि शामिल थे. इसे भी पढ़ें - मोदी">https://lagatar.in/important-decision-of-modi-government-the-poor-will-continue-to-get-free-food-grains-till-december-2028/">मोदी

सरकार का अहम फैसला, गरीबों को दिसंबर 2028 तक मिलता रहेगा मुफ्त अनाज…
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही