Search

 
 
 

गढ़वा: सोन नदी का जलस्तर बढ़ा, सैकड़ों एकड़ में लगी फसल बर्बाद

 
Garhwa: कांडी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत रविवार की देर शाम सोन नदी में आई बाढ़ के पानी से सोन तटीय इलाके की सैकड़ों एकड़ में लगी धान, मक्का, अरहर व तिल की फसल पूरी तरह जलमग्न हो गई. विदित हो कि रविवार को सोन नदी का जलस्तर काफी तीव्र गति से बढ़ रहा था. जिसे लेकर सोन तटीय इलाका सोनपुरा, बरवाडीह, सुंडीपुर, बनकट सहित अन्य गांव के लोग बाढ़ की भय से पूरी रात जागते रहे. सोन नदी की बढ़ते जल स्तर से सोन तटीय इलाके के लोग अपने-अपने पालतू जानवरों को सुरक्षित स्थान पर ले जाकर रखे. बाढ़ का पानी नारायणपुर गांव स्थित पुलिया से होकर बेलहत, चोका, सोनपुरा, बरवाडीह, बलियारी गांव के दोहर में घुस गया. जहां किसानों द्वारा लगाए गए सैकड़ों एकड़ में लगा धान का फसल जलमग्न हो गया. जबकि दर्जनों की संख्या में मोटर व डीजल पंप पानी में डूब गए. किसानों द्वारा खून पसीना एवं कर्ज लेकर किसी तरह खेतों में फसल लगाये थे. परंतु प्राकृतिक आपदा ने किसानों की कमर तोड़ दी. अपने-अपने खेतों में फसलों को बर्बाद देख कर किसानों के बीच मायूसी छाई हुई है. स्थानीय किसान भोला मेहता, दिनेश मेहता, बलियारी पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि ललन मेहता, अरविंद कुमार मेहता, रामप्रवेश चौधरी, धर्मेंद्र मेहता, शिव नारायण मेहता, विनोद मेहता, रूपदेव चौधरी, आलोक चौधरी, महेश चौधरी ने जिला प्रशासन से बर्बाद फसलों की क्षतिपूर्ति की मांग की है. इसे भी पढ़ें - बांग्लादेश">https://lagatar.in/bangladesh-violence-protestors-enter-prime-ministers-residence-sheikh-hasina-leaves-dhaka/">बांग्लादेश

हिंसा : प्रदर्शनकारी प्रधानमंत्री आवास में घुसे, शेख हसीना ने छोड़ा ढाका
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही