Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

भीषण गर्मी में सूख रहे बेतला नेशनल पार्क के जल स्रोत, वन्य जीवों के लिए की गयी वैकल्पिक व्यवस्था

  • वनजीवों के लिए 40 वाटर टब का किया गया है निर्माण
  • 8 सोलर आधारित मोटर पंप भी लगाये गये हैं
Latehar :  भीषण गर्मी के कारण नदी-तालाब सूखने से हर जगह पेयजल संकट गहराने लगा है. लातेहार के बेतला नेशनल पार्क का भी यही हाल है. यहां वन जीवों के लिए कई प्राकृतिक जल स्रोत हैं. जिससे जंगली जानवर अपनी प्यास बुझाते हैं. लेकिन गर्मी की वजह से बेतला नेशनल पार्क के अधिकांश जल स्रोत या तो सूख गये हैं या फिर सूखने की कगार हैं. जिससे वनजीवों के समक्ष पेयजल संकट गहराने लगा है. ऐसे में वन विभाग ने वन जीवों के लिए कृत्रिम जल स्रोत बनाकर पानी संकट को दूर करने का प्रयास कर रहे हैं. बेतला नेशनल पार्क से सटे गांव केड़ में भी पेयजल की समस्या है. (पढ़ें, प्रधानमंत्री">https://lagatar.in/pm-flags-off-odishas-first-vande-bharat-express/">प्रधानमंत्री

ने ओडिशा की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया)

वन जीवो के लिए पार्क में बना है तीन दर्जन से अधिक कृत्रिम जल स्रोत

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/Untitled-14-6.jpg"

alt="" width="1200" height="800" /> बेतला वन क्षेत्र के फॉरेस्टर उमेश दुबे ने शुभम संदेश को बताया उद्यान क्षेत्र में वन जीवों को पेयजल उपलब्ध कराने के लिए 8 बोरिंग कराये गये हैं. उसमें सोलर पंप भी लगाया गया है. जिसकी मदद से प्राकृतिक जल स्रोतों में पानी भरा जा जाता है. पानी की वैकल्पिक व्यवस्था के लिए टैंकरों का सहार लिया जा रहा है. पार्क के विभिन्न इलाकों में 40 वाटर टब का निर्माण किया गया है, जिसमें टैंकर की मदद से प्रतिदिन पानी भरा जाता है. पानी की वैकल्पिक व्यवस्था करने से जानवरों को पानी के लिए भटकना नहीं पड़ता है. उमेश दुबे  बताया कि वनक्षेत्र में मौजूद चेक डैम को फिर से गहरीकरण करने का काम किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि इस क्षेत्र में 6 और सोलर आधारित मोटर पंप लगाने की योजना है. बताया कि वन क्षेत्र में बड़ी संख्या में जंगली हाथी, हिरण, जंगली भैंसा, बंदर, लंगूर के अलावा कई अन्य प्रकार के पशु-पक्षी रहते हैं. इसे भी पढ़ें : भूल">https://lagatar.in/after-bhool-bhulaiyaa-now-kirara-and-karthik-will-be-seen-together-in-satyaprem-ki-katha-teaser-released/">भूल

भुलैया के बाद अब ‘सत्यप्रेम की कथा’ में साथ नजर आयेंगे कियारा और कार्तिक, टीजर जारी
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/WhatsApp-Image-2023-05-18-at-1.28.35-PM-e1684404215658.jpeg"

alt="" width="720" height="1299" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/WhatsApp-Image-2023-05-18-at-1.28.34-PM-e1684404332959.jpeg"

alt="" width="720" height="1464" /> [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही