Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रुक्का, कांके डैम से सप्लाई होने वाला पानी शुद्ध, यूनिसेफ और पेयजल विभाग ने की जांच

Ranchi: रूक्का डैम और कांके डैम से रांची शहर के बड़े हिस्से को पेयजल की आपूर्ति होती है. कई दिनों से इन दोनों डैमों से सप्लाई हो रहे पानी की क्वाविटी के खराब होने की बात सामने आ रही थी, जिसके बाद झारखंड पेयजल एवं स्वच्छता विभाग और यूनिसेफ की टीम ने इन दोनों डैम के जलशोध संस्थान का निरीक्षण किया और वाटर क्वॉलिटी की जांच की. रूक्का जलापूर्ति के केंद्र के नये और पुराने सम्प, गोंदा सम्प, बूटी जलागार सम्प, रातू रोड सम्प, जिला स्कूल सम्प और सिरमटोली सम्प से वाटर सैंपल लेकर लैब में जांच कराई गई. जांच में पानी पूरी तरह शुद्ध पाया गया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही