Search

 
 
 

लीकेज पाइप की मरम्मत के चलते आज रांची में जलापूर्ति रहेगी ठप, पांच लाख लोग होंगे प्रभावित

रुक्का जलशोधन संयंत्र से जलापूर्ति करने वाली मुख्य पाइपलाइन में लीकेज की मरम्मति के लिए सोमवार सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक रांची के कई हिस्सों में जलापूर्ति पूरी तरह बंद रहेगी. इस वजह से शहर के करीब पांच लाख लोग प्रभावित होंगे.
 

Ranchi :  शहरवासियों को आज पीने के पानी की किल्लत का सामना करना पड़ेगा. रुक्का जलशोधन संयंत्र से जुड़ी मुख्य पाइपलाइन में लीकेज की मरम्मति के लिए आज सोमवार सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक रांची के कई हिस्सों में जलापूर्ति पूरी तरह बंद रहेगी. इस वजह से शहर के करीब पांच लाख लोग प्रभावित होंगे. 

 

पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के स्वर्णरेखा शीर्ष प्रमंडल, रांची के कार्यपालक अभियंता चंद्रशेखर ने जानकारी दी कि रुक्का शहरी जलापूर्ति योजना के तहत शहर को जलापूर्ति करने वाली राइजिंग पाइपलाइन में कई जगहों पर लीकेज की समस्या सामने आ रही थी. 

 

इसकी वजह से पिछले कुछ दिनों से जलापूर्ति बाधित हो रही थी. इसे ध्यान में रखते हुए एक दिन का शटडाउन कर एक साथ कई स्थानों पर पाइपलाइन में हो रही लीकेज की मरम्मति का निर्णय लिया गया है. 

 

इस वजह से सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक रांची के कई हिस्सों में जलापूर्ति पूरी तरह बंद रहेगी.  मरम्मत का कार्य रहमान हॉस्पिटल, हुटहाप चॉकलेट फैक्ट्री, रुक्का मेन गेट, सुधांशु स्कूल और रुक्का चौक के पास किया जाएगा.

 

अधिकारियों के अनुसार, मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद जलापूर्ति व्यवस्था सामान्य हो जाएगी. जल विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे पानी का पूर्व भंडारण कर लें और आवश्यक उपयोग में ही पानी खर्च करें. 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही