Search

 
 
 

जमशेदपुर: मानगो में जलमीनार का वाल्व खराब होने से 6000 घरों में जलापूर्ति ठप

 
Jamshedpur : मानगो के गांधी मैदान स्थित पेयजल व स्वच्छता विभाग की जलमीनार का वाल्व सोमवार को अचानक खराब हो गया. वाल्व खराब होने से मानगो में लगभग 6 मोहल्ले में जलापूर्ति ठप हो गई है. 6000 घरों में पानी नहीं पहुंच रहा है. इलाकों में हाहाकार मच गया है. कुछ इलाकों में कुछ लोग निजी टैंकर से जलापूर्ति करा रहे हैं. लोगों को दूर-दराज से पानी ढोकर लाना पड़ रहा है. इससे उन्हें काफी परेशानी हो रही है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-sonaris-daughter-in-law-absconded-with-cash-and-jewelry/">जमशेदपुर:

सोनारी की बहू नकदी व जेवर लेकर हो गयी फरार

इन मोहल्लों में नहीं हो रही जलापूर्ति

उलीडीह, राम कृष्णा कॉलोनी, राजेंद्र नगर, गुरुद्वारा रोड, पोस्ट ऑफिस रोड, चूना शाह कॉलोनी आदि इलाके में जलापूर्ति ठप है. उलीडीह के रहने वाले रमेश सिंह का कहना है कि पेयजल एवं स्वच्छता विभाग लापरवाही बरत रहा है. जिस ठेकेदार को जल आपूर्ति का जिम्मा दिया गया है वह लापरवाह है. मशीनरी की ग्रीसिंग नहीं की जाती. इसकी वजह से ही वाल्व खराब हो जाता है. लोगों का कहना है कि गर्मी शुरू होने से पहले पेयजल एवं स्वच्छता विभाग को पूरी मशीनरी की मरम्मत करानी चाहिए थी.

2 दिन में ठीक होगा वाल्व

पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के अधिकारियों का कहना है कि वाल्व ठीक होने में 2 दिन लगेंगे. पिछली बार उलीडीह में वाल्व खराब हुआ था. वहां भी वाल्व ठीक करने में 2 दिन लगे थे. इलाके के लोगों का कहना है कि 2 दिन में मोहल्ले के लोगों की हालत खराब हो जाएगी. लोगों की मांग है कि पेयजल एवं स्वच्छता विभाग जल्द वाल्व ठीक कराए. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-police-sent-notice-to-five-people-in-kadma-sex-racket/">जमशेदपुर:

कदमा सेक्स रैकेट में पुलिस ने पांच लोगों को भेजा नोटिस
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही