Search

 
 
 

लातेहार : तीन दिनों से पानी सप्‍लाई बंद, लोग परेशान

 
Latehar : शहरी क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति करने वाले पंपू कल का खराब ट्रांसफॉर्मर तीन दिन बाद भी नहीं बन पाया है. इस कारण नगर पंचायत क्षेत्र में विगत तीन दिनों से पेयजल आपूर्ति नहीं हो पा रही है. लोग परेशान और हकलान हैं. लोगों को पहली जनवरी को भी पानी नहीं मिला. लोग बाजार से पानी खरीद कर अपना काम चला रहे हैं. खास कर वैसे लोग जिनके घरों में मात्र सरकारी नल है, उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. पानी की सप्‍लाई नहीं होने के कारण लोगों का घरेलू कार्य प्रभावित हो रहा है. घरेलू काम के ल‍िए भी लोगों को 20 रुपये जार पानी खरीदना पड़ रहा है. [caption id="attachment_516009" align="alignleft" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/sandip-bediya-_949-1-e1672667501791-300x248.jpg"

alt="कनीय अभियंता संदीप बेदिया" width="300" height="248" /> कनीय अभियंता संदीप बेदिया[/caption] बता दें कि गत 31 दिसंबर से शहर में पेयजल आपूर्ति बाधित है. पंपू कल का ट्रांसफॉर्मर खराब हो गया है. नगर पंचायत के कनीय अभियंता संदीप बेदिया ने बताया कि रॉक ड्रिल इंडिया के द्वारा शहरी जलापूर्ति का संचालन किया जा रहा है. वोल्टेज फ्लकचुएशन के कारण ट्रांसफॉर्मर में तकनीकी खराबी आ गयी है. एजेंसी के द्वारा दो जनवरी को टेकनीशियनों को बुलाया गया है. अगर ट्रांसफॉर्मर यहां बन जाता है तो ठीक है, नहीं तो एजेंसी के द्वारा इस रिप्लेस के लिए भेजा जायेगा.

क्या कहते हैं लोग

बाइपास रोड के राजू रंजन ने बताया कि विगत तीन दिनों से पेयजल आपूर्ति नहीं हो रही है, इससे काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. हालांकि उनके घर में एक चापाकल है, लेकिन चापाकल का पानी खारा होने के कारण खाना बनाने एवं पीने में परेशानी होती है. गायत्री नगर के विजय प्रसाद ने कहा कि सप्लाई नल के पानी की आपूर्ति नहीं होने से घरेलू काम बाधित हो रहा है. पहली जनवरी को भी पानी नहीं मिला, इस कारण लोग परेशान रहे. विभाग को चाहिए कि खराब ट्रांसफॉर्मर को दुरूस्त करा कर पेयजल आपूर्ति कराएं. इसे भी पढ़ें : BREAKING">https://lagatar.in/breaking-chanho-co-zafar-hasnat-suspended-action-on-amin-also/">BREAKING

: चान्हो CO जफर हसनत सस्पेंड, अमीन पर भी कार्रवाई
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही