Search

 
 
 

रूक्का प्लांट से आज वाटर सप्लाई रहेगी बाधित, 8 लाख लोगों को नहीं मिलेगा पानी

 
  • रूक्का से बूटी तक विभिन्न राइजिंग पाइप लाइन की होगी मरम्मत 
  • सुबह 9 से शाम 7 बजे तक बंद रहेगा प्लांट
Ranchi :   रूक्का प्लांट से 15 मई को वाटर सप्लाई सेवा बाधित रहेगी. रूक्का डिविजन से मिली जानकारी के अनुसार, रूक्का प्लांट से बूटी जलागार तक विभिन्न राइजिंग पाइप लाइनों का लीकेज ठीक किया जायेगा. जिसकी वजह से 15 मई को सुबह 9 बजे से शाम 7 बजे तक रूक्का वाटर ट्रीटमेंट प्लांट से पेयजल आपूर्ति बाधित रहेगी. इसकी जानकारी कार्यपालक अभियंता चंद्रशेखर ने दी.

इन लाइनों का लीकेज किया जायेगा ठीक 

  • - मनन विद्यालय नियर जुमार पुल
  • - बंस जुड नियर रूक्का
  • - रंगलौरी ब्रिज नंबर- 03
  • - वेल्डिंग रिपेयरिंग नियर एनसीसी कैंपस रूक्का
  • - वेल्डिंग रिपेयरिंग नियर ओल्ड डब्लूटीपी नियर रूक्का

इन क्षेत्रों में बाधित रहेगी वाटर सप्लाई

पाइप लाइनों की मरम्मत के कारण इरबा, बूटी मोड़, विकास, बीआईटी, दीपाटोली, कोकर, कांटाटोली, एमईएस नामकुम, रेलवे कॉलानी, निवारणपुर, मेन रोड, चुटिया, बहु बाजार, सिरम टोली, हिंदपीढ़ी, चर्च रोड, लालपुर, वर्द्धमान कपाउंड, बरियातू रोड, रिम्स, मोरहाबादी, अपर बाजार, हरमू रोड, रातू रोड, पिस्का मोड़, मधुकम, महुआ टोली, पहाड़ी मंदिर एरिया, कुम्हार टोली, केशव नगर, किशोरगंज, कैलाश नगर, गाड़ीखाना चौक और आसपास के इलाकों में वाटर सप्लाई बाधित रहेगी.

16 मई को वाटर सप्लाई हो सकती है बाधित

राइजिंग पाइप लाइनों का मरम्मत कार्य 15 मई को देर शाम 7 बजे तक चलेगा. ऐसे में अगले दिन यानी 16 मई को भी वाटर सप्लाई बाधित हो सकती है. हालांकि 17 जून से वाटर सप्लाई सामान्य होने की संभावना है. दूसरी तरफ अगर मरम्मत का काम समय पर पूरा हो गया तो देर शाम ही रूक्का से पानी शुरू होगा. ऐसे में बूटी जलागार को देर रात ही वाटर सप्लाई हो जायेगी. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही