Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सड़क निर्माण के दौरान पाइपलाइन के फटने से पानी की बर्बादी, नगर निगम उदासीन

Ranchi : गर्मी की शुरुआत हो चुकी है. राजधानी रांची के कई मुहल्लों में अभी से ही पेयजल संकट गहराने लगा है. ऐसे में पानी के पाइप लाइन के फटने और उससे निकलने वाले पानी की बर्बादी रोकने के लिए कोई पहल नहीं होना समझ से परे है. इसकी चिंता रांची नगर निगम को नहीं हैय निगम पाइपलाइन मरम्मती को लेकर उदासीन बना हुआ है. जबकि राजधानी में पानी संकट पर उसे टैंकरों से पेयजल आपूर्ति करनी पड़ती है.

अपर बाजार टेलीफोन एक्सचेंज के निकट (पुष्पांजलि अपार्टमेंट के करीब) सड़क निर्माण के क्रम में पाइपलाइन फट गया है. इससे सड़क पर एक सप्ताह से अधिक समय से पानी का बहाव जारी है. स्थानीय निवासी कहते हैं कि सड़क पर पानी जमा होने से एक तरफ जहां सड़क पर गंदे पानी का जमाव हो रहा है. वहीं दूसरी तरफ आने वाले दिनों में राजधानी में पेयजल संकट  बढ़ने की संभावना है. स्थानीय लोगों ने मांग की है कि रांची नगर निगम इस क्षतिग्रस्त पाइपलाइन की अविलंब मरम्मत कराए, ताकि पानी की बर्बादी रोकी जा सके.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही