Search

 
 
 

तरबूज की खेती ने बदली चमेली की जिंदगी

 
Amarnath Pathak Hazaribagh : गर्मी की तपिश में लाल-लाल मीठे तरबूज जहां लोगों को खूब भा रहे, वहीं महिलाओं की जिंदगी भी बदल रही है. आज कई महिलाएं तरबूज की खेती से जुड़ कर सशक्त और आत्मनिर्भर बन रही हैं. ऐसी ही महिलाओं में एक है चमेली देवी (46 वर्ष), जो तरबूज की खेती कर आत्मनिर्भर बन चुकी हैं. अब दूसरी महिलाओं को स्वावलंबी बनने के गुर भी सिखा रही हैं. चमेली देवी बताती हैं कि पिछले दो माह से तरबूज की खेती से वह 10 से 12 हजार रुपए प्रति माह कमा रही हैं. उन्होंने बताया कि समग्र ग्रामीण विकास कार्यक्रम के तहत एचडीएफसी बैंक और जनजागरण संस्था हजारीबाग से संचालित कार्यक्रम के तहत उन्होंने कृषक पाठशाला में प्रशिक्षण लिया. वह गिरिडीह की डुमरी प्रखंड स्थित छछन्दो पंचायत के एक छोटे से गांव तरड़का की रहने वाली है. प्रशिक्षण पाने के बाद आज वह तरबूज की खेती कर न सिर्फ खुद आत्मनिर्भर बनीं, बल्कि वह इस कार्य से अपने गांव की कई महिलाओं को भी जोड़कर चल रही हैं. चमेली देवी अन्य किसानों व महिलाओं के लिए प्रेरणा स्त्रोत बन गई है. इसे भी पढ़ें :  बंद">https://lagatar.in/lathi-charge-on-students-who-came-out-for-closure-police-took-them-into-custody-watch-video/">बंद

कराने निकले छात्रों पर लाठीचार्ज, पुलिस ने लिया हिरासत में, देखें वीडियो

चमेली को देखकर किसानों में भी जगी तरबूत की खेती करने की ललक

जन जागरण केंद्र, बरही-हजारीबाग के समन्वयक चितरंजन महतो ने बताया कि चमेली देवी ने कृषक पाठशाला में प्रशिक्षण लेकर तरबूज की खेती करने का निर्णय लिया. करीब दो महीने के अथक प्रयास के बाद आज वह 25 क्विंटल तरबूज उपजाईं. फिर अलग-अलग व्यवसायियों के पास बिक्री कर 25,000 रुपए कमाए. साथ ही आने वाले दिनों में 40 क्विंटल तरबूज का उत्पादन कर अच्छे दर पर बेचने का निर्णय लिया है. चमेली देवी ने बताया कि आज के समय में तरबूज का खुदरा दर 20 से 25 रुपए किलो है और थोक बाजार में 8 से 10 रुपए प्रति किलोग्राम बिक्री हो रही है और अच्छा मुनाफा कमा रही हैं. उनकी मेहनत और लगन को देखकर आसपास के किसानों में भी तरबूज की खेती की ललक जगी है. उनका कहना है कि अगले वर्ष वे लोग भी प्रशिक्षण लेकर तरबूज की खेती कर अपनी आमदनी बढ़ाएंगी. इसे भी पढ़ें :  टेंडर">https://lagatar.in/tender-commission-scam-ed-seized-assets-worth-more-than-39-crores-suspended-chief-engineer-virendra-ram/">टेंडर

कमीशन घोटाला: निलंबित चीफ इंजीनियर वीरेंद्र राम की 39.28 करोड़ की संपत्ति ईडी ने किया जब्त
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही