Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

अमर बाउरी को भाजपा नेता प्रतिपक्ष बनाए जाने पर धनबाद भाजपाइयों में खुशी की लहर

Advertisement
Advertisement
Dhanabd : चन्दनकियारी से भाजपा विधायक और अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमर बाउरी भाजपा के नए विधायक दल के नेता बनाए गए हैं. वहीं भाजपा के मांडू विधायक जयप्रकाश भाई पटेल को विधायक दल का सचेतक चुना गया गया है. इससे अनुसूचित जाति मोर्चा में खुशी की लहर है. इसे लेकर धनबाद महानगर अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष गौर चन्द्र बाउरी के नेतृत्व में रंधीर वर्मा चौक पर भाजपाइयों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी. साथ ही जमकर आतिशबाजी भी की . मौके पर मौजूद महानगर जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह ने कहा कि पार्टी का यह निर्णय बहुत ही सराहनीय है. इस निर्णय से अनुसूचित जाति मोर्चा के साथ ही समस्त भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है. कहा कि अमर बाउरी और जय प्रकाश भाई पटेल के मनोयन पर पार्टी जमीनी स्तर पर मजबूत होगी. इसे भी पढ़ें - रांची">https://lagatar.in/ranchi-minor-naxalite-injured-in-encounter-is-undergoing-treatment-at-rims-trauma-center/">रांची

: मुठभेड़ में घायल नाबालिग नक्सली का रिम्स के ट्रॉमा सेंटर में चल रहा है इलाज

ये रहे मौके पर मौजूद

वहीं अनुसूचित मोर्चा के अध्यक्ष गौर चन्द्र बाउरी ने पार्टी के शीर्ष नेताओं का धन्यवाद दिया और कहा अमर बाउरी को विधायक दल का नेता बनाये जाने के बाद से राज्य के दलित समाज में खुशी की लहर है. कहा कि दलित समाज के लोग अब और भी ज्यादा पार्टी को मजबूत बनाने का काम करेंगे. मौके पर भाजपा नेता योगेन्द्र यादव, नितिन भट, श्रवण राय, मानस प्रसून, संजय झा सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे. इसे भी पढ़ें -झारखंड">https://lagatar.in/jharkhand-cabinet-meeting-on-18-october/">झारखंड

कैबिनेट की बैठक 18 अक्टूबर को
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही