Search

शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के निधन पर मैथन में शोक की लहर

Maithan : मैथन (Maithan) मैथन संजय चौक के समीप 6 अप्रैल गुरुवार के सुबह नौ बजे झामुमो का सदस्यता अभियान चलाया जा रहा था. तभी शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के निधन की खबर मिलते ही कार्यकर्ताओं के बीच शोक की लहर दौड़ गई. सदस्यता अभियान स्थगित कर दिया गया. एग्यारकुंड प्रखंड अध्यक्ष रामनाथ सोरेन ने मोबाइल पर जिला नेतृत्व से पूरी जानकारी प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने कार्यकर्ताओं को झामुमो के लोकप्रिय नेता व शिक्षा मंत्री के निधन की जानकारी दी. कहा कि यह पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति है. कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर अपने नेता को श्रद्धांजलि दी. मौके पर दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp