Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

WB पुलिस परीक्षा फर्जीवाड़ा गिरोह का भंडाफोड़: धनबाद से 22 लोग हिरासत में, एडमिट कार्ड, मोबाइल, घड़ी बरामद

Ranchi/ Dhanbad: पश्चिम बंगाल (WB) में रविवार को  होने वाली आरक्षी भर्ती परीक्षा में बड़े पैमाने पर फर्जीवाड़े की साजिश का धनबाद पुलिस ने पर्दाफाश किया है. एंटी क्राइम चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध स्कॉर्पियो को रोकने के बाद यह पूरा रैकेट सामने आया. इस मामले में पुलिस ने कुल 22 लोगों को हिरासत में लिया है, जिनमें 14 उम्मीदवार शामिल हैं.
Advertisement
Advertisement
  • 70 मोबाइल फोन, ब्लूटूथ डिवाइस, 40 पीस, कलाई घड़ी, मोबाइल चार्जर बरामद.

Ranchi/ Dhanbad: पश्चिम बंगाल (WB) में रविवार को  होने वाली आरक्षी भर्ती परीक्षा में बड़े पैमाने पर फर्जीवाड़े की साजिश का धनबाद पुलिस ने पर्दाफाश किया है. एंटी क्राइम चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध स्कॉर्पियो को रोकने के बाद यह पूरा रैकेट सामने आया. इस मामले में पुलिस ने कुल 22 लोगों को हिरासत में लिया है, जिनमें 14 उम्मीदवार शामिल हैं.

 

स्कॉर्पियो चेकिंग से हुआ खुलासा

जानकारी के मुताबिक शनिवार को धनबाद के तिसरा थाना के निकट पुलिस द्वारा एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था. इसी दौरान एक संदिग्ध स्कॉर्पियो वाहन को रोककर जांच की गई. वाहन में सवार लोगों से पूछताछ में पुलिस को पश्चिम बंगाल आरक्षी परीक्षा में फर्जीवाड़े से जुड़े एक बड़े गिरोह के सक्रिय होने की सूचना मिली. पता चला कि यह गिरोह रविवार होने वाली परीक्षा के प्रश्न पत्र को झरिया के एक लॉज में बैठकर उम्मीदवारों को पढ़वाने का कार्य कर रहा था.

 

झरिया के लॉज में छापेमारी

स्कॉर्पियो पर सवार लोगों से पूछताछके बाद धनबाद पुलिस ने झरिया थाना क्षेत्र स्थित बंधन लॉज में छापामारी की. इस दौरान वहां से कुल 22 लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया. पुलिस के अनुसार, इन हिरासत में लिए गए लोगों में से 14 विद्यार्थी हैं, जो पश्चिम बंगाल आरक्षी परीक्षा में शामिल होने वाले थे.

 

क्या-क्या बरामद हुआ

पुलिस ने गिरोह के पास से भारी मात्रा में परीक्षा से संबंधित और इलेक्ट्रॉनिक सामग्री बरामद की है, जिनमें 272 एडमिट कार्ड, 70 पीस मोबाइल फोन, 40 पीस ब्लूटूथ डिवाइस, कलाई घड़ी, मोबाइल चार्जर, पहचान पत्र, एटीएम कार्ड, पासबुक, चेकबुक, नोटबुक, एक कार्टून कलम, 10 पीस सोने जैसे पदार्थ का चेन, स्टेशनरी और अन्य कागजात शामिल है. 

पुलिस ने बताया कि इस गिरोह के तार अंतर्राज्यीय स्तर पर जुड़े हो सकते हैं और ये बड़े पैमाने पर उम्मीदवारों से मोटी रकम ऐंठने की फिराक में थे. इस पूरे मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है और गिरोह के सरगना व पूरे नेटवर्क का पता लगाने के लिए हिरासत में लिए गए लोगों से गहन पूछताछ की जा रही है. 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही