Sports Desk : गुकेश डी ने 12 दिसंबर को सिंगापुर में हुई वर्ल्ड चेस चैंपियनशिप (WCC) 2024 में जीत हासिल कर भारत का मान बढ़ाया है. इतना ही नहीं वह यह खिताब जीतने वाले दूसरे भारतीय भी बन गये हैं. इस बीच खबर आ रही है कि रूस के शतरंज महासंघ के अध्यक्ष Andrey Filatov (आंद्रेई फिलातोव) ने डिंग लिरेन पर जानबूझकर गुकेश के खिलाफ विश्व चैंपियनशिप मैच हारने का आरोप लगाया है. इतना ही नहीं उन्होंने इंटरनेशनल चेस फेडेरेशन (FIDE) से जांच की भी मांग की है. यूक्रेन शतरंज के कोच पीटर हेइन नील्सन ने रूसी समाचार एजेंसी टीएएसएस के हवाले से एक्स पर यह जानकारी शेयर की है.
https://twitter.com/PHChess/status/1867218602396717324 आखिरी राउंड में किसी फर्स्ट क्लास खिलाड़ी के लिए भी हारना मुश्किल
पीटर हेइन नील्सन के पोस्ट के अनुसार, Andrey Filatov ने कहा है कि ‘वर्ल्ड चेस चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले के रिजल्ट से प्रोफेशनल और चेस फैंस संतुष्ट नहीं हैं. गुकेश के खिलाफ अंतिम मैच में नतीजा निकलने वाले राउंड के दौरान चीनी खिलाड़ी ने कुछ ऐसी चालें चली जो शक पैदा करती है. FIDE को इसकी अलग से चांज करनी चाहिए. डिंग लिरेन जिस परिस्थिति में थे, वहां से किसी फर्स्ट क्लास खिलाड़ी के लिए भी हारना मुश्किल है. ऐसा लगता है कि चीनी खिलाड़ी ने जान-बूझकर बाजी हारी और इससे बहुत सारे सवाल उठते हैं.
गुकेश ने आखिरी राउंड में डिंग लिरेन को दी मात
बता दें कि गुकेश डी ने वर्ल्ड चेस चैंपियनशिप 2024 में खिताब जीतकर इतिहास रच दिया है. वह इतनी कम उम्र में खिताब जीतने वाले दुनिया के पहले प्लेयर हैं. इतना ही नहीं वह यह खिताब जीतने वाले दूसरे भारतीय भी बन गये हैं. इससे पहले 2012 में विश्वनाथन आनंद चेस चैंपियन बने थे. गुकेश ने चीन के डिंग लिरेन को हराकर वर्ल्ड चेस चैंपियनशिप का खिताब जीता. जिसने पिछले साल वर्ल्ड चेस चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया था. इस साल भी वो दोबारा जीत हासिल करने आये थे. लेकिन गुकेश ने आखिरी राउंड में डिंग लिरेन को मात दे दी. 13 राउंड के मुकाबले में दोनों खिलाड़ी 2-2 जीत के साथ बराबरी पर थे. जबकि 9 मुकाबले ड्रॉ रहे थे. गुरुवार 12 दिसंबर को चैंपियनशिप का 14वां और आखिरी राउंड हुआ. इस मुकाबले में गुकेश ने चीन के डिंग लिरेन को 7.5-6.5 के अंतर से हराया और खिताब अपने नाम कर लिया.
गुकेश ने 2024 में तीसरी बार रचा इतिहास
गुकेश ने इससे पहले भी कई कमाल किए हैं. अप्रैल 2024 में गुकेश ने वर्ल्ड चैंपियनशिप के क्वालिफिकेशन इवेंट, ‘कैंडिडेट्स टूर्नामेंट’ में हिस्सा लिया था. वो यहां तक पहुंचने वाले तीसरे सबसे युवा खिलाड़ी थे. मगर अगले कुछ ही दिनों में उन्होंने सबसे ज्यादा 9 पॉइंट्स हासिल करते हुए ये टूर्नामेंट जीत लिया. इसके साथ ही सिर्फ 17 साल की उम्र में वो कैंडिडेट्स जीतने वाले दुनिया के सबसे युवा चेस ग्रैंड मास्टर बन गए थे. सितंबर में हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट में चेस ओलंपियाड हुआ, जिसमें गुकेश भारतीय टीम का हिस्सा थे. गुकेश समेत अन्य खिलाड़ियों ने मिलकर जोरदार प्रदर्शन किया और भारत ने पहली बार ओलंपियाड का गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया. गुकेश के साथ आर प्रग्नानंद, विदित गुजराती और अर्जुन एरगैसी भी भारतीय टीम का हिस्सा थे. सिर्फ इतना ही नहीं, गुकेश ने बोर्ड 1 पर शानदार प्रदर्शन करते हुए इंडिविजुअल गोल्ड मेडल भी अपने नाम किया था.लगातार 2 शानदार उपलब्धियां अपने नाम करने के बाद गुकेश वर्ल्ड चैंपियनशिप अपने नाम कर ली.
Leave a Comment