Search

 
 
 

अपने गौरवपूर्ण इतिहास पर हम सभी को गर्व : प्राचार्य

 
कैलाश राय एसवीएम में प्रश्नमंच के साथ वैदिक गणित सप्ताह संपन्न विद्यालय के भैया-बहनों ने गणित के वैदिक सूत्रों का किया अध्ययन Koderma :  झुमरी तिलैया के महात्मा गांधी नगर स्थित कैलाश राय सरस्वती विद्या मंदिर में विगत 7 अगस्त से चल रहा वैदिक गणित सप्ताह रविवार को प्रश्नमंच के साथ संपन्न हो गया. कार्यक्रम में विद्यालय के गणिताचार्य संजय कुमार महतो ने वैदिक गणित के सूत्रधार स्वामी भारती कृष्ण तीर्थ के व्यक्तित्व और कृतित्व पर विस्तार पूर्वक बताया. पूरे सप्ताह में आचार्य संजय कुमार महतो, प्रणव प्रभाष तथा पवन कुमार शर्मा ने भैया बहनों को वैदिक गणित के विभिन्न सूत्रों से अवगत कराया. साथ ही इस विधा का उपयोग कर गणित को सरल बनाने का रहस्य भी बताया. प्राचार्य शर्मेंद्र कुमार साहू ने भी पूरे सप्ताह वैदिक गणित की उपयोगिता पर भैया-बहनों को ध्यान आकृष्ट करवाया. इसे भी पढ़ें :हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-2-news-including-the-night-of-the-villagers-of-navatand-in-panic/">हजारीबाग

: दहशत में गुजरी नावाटांड़ के ग्रामीणों की रात समेत 2 खबरें

विद्यार्थियों ने वैदिक सूत्रों का किया अध्ययन

उन्होंने बच्चों से कहा कि अपने गौरवपूर्ण इतिहास पर हम सबों को गर्व होना चाहिए. समापन दिवस पर शिशु वर्ग, बाल वर्ग व किशोर वर्ग के भैया-बहनों के बीच प्रश्नमंच करवाया गया. इस संदर्भ में प्रभारी प्राचार्य मनोज कुमार सिंह ने कहा कि पूरा एक सप्ताह विद्यालय के सभी भैया-बहनों ने तन्मयता से गणित के वैदिक सूत्रों का अध्ययन किया. कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के सभी आचार्य बंधु-भगिनी, कर्मचारी एवं समाज के लोगों का भी सकारात्मक सहयोग प्राप्त हुआ. मौके पर विद्यालय आचार्य प्रदीप कुमार, नीरज कुमार सिंह, धीरज कुमार पांडे, उमाशंकर कुमार, दीपक विश्वकर्मा ,वीरेंद्र प्रसाद, विजय तिवारी, वीरेंद्र मिश्रा, प्रभात सौरभ, कुमारी रानी प्रसाद, अर्चना सिन्हा, अनिता कुमारी, श्वेता श्रीवास्तव, शर्मिष्ठा साहा, सोनी कुमारी, चंद्र कावेरी निहाल, रिमझिम सिंह, मोनिका कुमारी एवं सभी आचार्य व दीदी मौजूद रहे. इसे भी पढ़ें :हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-2-news-including-the-night-of-the-villagers-of-navatand-in-panic/">हजारीबाग

: दहशत में गुजरी नावाटांड़ के ग्रामीणों की रात समेत 2 खबरें
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही