Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

ग्रामीणों के सहयोग के लिए हम हमेशा खड़े हैं : अन्नपूर्णा देवी

Advertisement
Advertisement
Koderma: केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री सह स्थानीय सांसद अन्नपूर्णा देवी लालमनदिग्थु गांव पहुंचीं. मंत्री पंचायत चुनाव में ग्रामीणों के मतदान के बहिष्कार के मामले में गांव पहुंचीं. ग्रामीणों ने बताया कि चंदवारा प्रखंड स्थित शिवम आयरन फैक्ट्री के द्वारा रोजाना काला धुआं और केमिकलयुक्त डस्ट और अन्य जानलेवा प्रदूषण छोड़ा जाता है. जो पूरे क्षेत्र की हवा को विषाक्त बना रहा है. ग्रामीणों ने कहा कि यह फैक्ट्री दिन रात चालू रहता है. इससे लालमनदिग्थु के बुजुर्ग, बच्चे और गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है. साथ ही पशुओं पर भी प्रभाव पड़ता है. फैक्ट्री के प्रदूषण से पूरे गांव में कृषि कार्य प्रभावित हुआ है. यहां की जमीन बंजर हो रही है. काला धुंआ व प्रदूषण से बीमारी व साफ सफ़ाई में ग्रामीणों पर हर महीने दस से बीस हजार रुपये का अतिरिक्त बोझ बढ़ गया है. इसकी शिकायत कई बार वरीय पदाधिकारियों से की गयी. लेकिन इस समस्या का निदान नहीं हो सका. इसे भी पढ़ें-  चांडिल">https://lagatar.in/chandil-chhau-dance-of-ichagarh-seen-in-the-closing-match-of-ipl-2022-at-narendra-modi-stadium-ahmedabad/">चांडिल

: नरेंद्र मोदी स्टेडियम अहमदाबाद में आईपीएल के समापन मैच में दिखा ईचागढ़ का छऊ डांस  
अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि इस समस्या से वे अवगत हैं. इस मामले को लेकर कई बार वरीय पदाधिकारियों व प्रदूषण विभाग को सूचना दी गई थी. लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई. ग्रामीणों के सहयोग के लिए हम हमेशा खड़े हैं. ग्रामीण जो भी निर्णय लेंगे उस निर्णय का वो समर्थन करेंगी. मौके पर उमेश यादव, चमन यादव, भोला यादव, सुनील यादव, दिनेश दास, काशी यादव, मंटू यादव, राजू यादव, लक्ष्मण यादव, दिलीप यादव, बिनोद यादव, प्रकाश यादव, मनोज यादव, विजय यादव, शिवचरण साव, मंटू यादव, मीना देवी, शांति देवी, कुंती देवी और गायत्री देवी मौजूद थे. इसे भी पढ़ें- मोदी">https://lagatar.in/modi-government-took-12-percent-people-out-of-poverty-line-in-8-years-nadda/">मोदी

सरकार ने 8 साल में 12 फीसदी लोगों को गरीबी रेखा से बाहर निकाला : नड्डा     
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही