Search

 
 
 

गया के लिए हम बहुत कुछ कर रहे हैंः जीतन राम मांझी

 
Gaya: हम के प्रमुख व केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी बरनवाल समाज के सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए. मांझी ने जनता के संबोधन में राजनीति से संन्यास लेने की बात कही. कहा कि वह 85 वर्ष की आयु पूरी करने के बाद चुनावी राजनीति से दूरी बना लेंगे. अभी जीतनराम मांझी 80 के करीब हैं और पूरी तरह से राजनीति में सक्रिय हैं. कहा कि 75 साल की उम्र में ही वह चुनावी राजनीति छोड़ना चाहते थे, लेकिन नीतीश कुमार के कहने पर उन्हें गया के इमामगंज विधानसभा से चुनाव लड़ना पड़ा. मांझी ने कहा कि उस वक्त परिस्थितियां ऐसी थीं कि चुनाव लड़ना पड़ा. लेकिन अब हमारी सारी इच्छाएं पूरी हो चुकी हैं. मांझी ने यह भी कहा कि वह गया के विकास के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से दिए गए कार्यों को पूरा करना चाहते हैं. गया के लिए हम बहुत कुछ कर रहे हैं. अगले 3 से 4 वर्षों में बहुत कुछ करना है. उन्होंने संकेत दिए कि अगले संसदीय चुनाव में वह जनता से वोट मांगने नहीं आएंगे. इस मौके पर मांझी ने गया एयरपोर्ट से दो एडिशनल हवाई सेवा शुरू किए जाने की बात भी कही. मांझी ने कहा कि शीघ्र ही यह सेवा शुरू होगी. पटना से दिल्ली का हवाई किराया कम है वहीं गया से दिल्ली का किराया अधिक है. यह काफी महंगा है. लेकिन जब एडिशनल सेवाएं शुरू होंगी तो काफी लाभ मिलेगा. इसके अलावा उन्होंने मालवाहक हवाई जहाज की सेवा शुरू किए जाने की बातें कहीं. जीतन राम मांझी का यह बयान न केवल उनके राजनीतिक सफर का पड़ाव को दर्शाता है, बल्कि बिहार की राजनीति में संभावित बदलावों का संकेत भी देता है. जो आनेवाले दिनों में पता चलेगा. इसे भी पढ़ें – हेमंत">https://lagatar.in/these-accused-of-money-laundering-including-hemant-soren-pooja-singhal-prem-prakash-and-pankaj-mishra-got-bail-this-year/">हेमंत

सोरेन, पूजा सिंघल, प्रेम प्रकाश और पंकज मिश्रा समेत मनी लॉन्ड्रिंग के इन आरोपियों को इस वर्ष मिली बेल
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही