Search

 
 
 

हम यूक्रेन से नहीं सरस्वती शिशु विद्या मंदिर से पढ़े हैं : अमित यादव

 
Ranchi: भाजपा विधायक अमित यादव ने कहा कि अगर शिक्षा पर ध्यान दिया तो इरफान अंसारी को यूक्रेन पढ़ने नहीं जाना होता. इस पर इरफान अंसारी ने कहा कि साइंस सिटी राजीव गांधी की देन है. टेक्नोलॉजी भी कांग्रेस की देन है. इस पर अमित यादव ने कहा कि हम यूक्रेन से नहीं सरस्वती शिशु मंदिर से पढ़े हैं. आज बच्चों को स्वतंत्रता सेनानियों को बारे में नहीं पढ़ाया जाता. 2016 में शिक्षक नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू हुई. 10 साल में भी शिक्षकों की नियुक्ति नहीं हुई. रसोईया को मानदेय नहीं मिला है. इरफान ने कहा कि हमलोगों ने पारा शिक्षकों को सम्मान देने का काम किया. इन लोगों ने काला कपड़ा पहना दिया. अमित यादव ने कहा कि 25 साल में तीन बार नियुक्ति हुई 11 बार नियमावली बदला गया. पेपर लीक हो जाता है. नौकरी के लिए 30 से 35 लाख की बोली लगाई जाती है. वैसे जिला से पेपर लीक होता है, जहां से गांडेय विधायक और मंत्री सुदिव्य सोनू आते हैं. इसे भी पढ़ें -रांची">https://lagatar.in/direct-questions-to-ranchi-municipal-corporation-what-did-the-commissioner-say-on-hunger-strike-water-crisis-and-tax-collection-know/">रांची

नगर निगम से सीधे सवाल : अनशन, जल संकट और टैक्स कलेक्शन पर क्या बोले कमिश्नर, जानें…

डुमरान स्कूल में गुबंद बना दिया, स्पीकर और बाबूलाल के बीच तीखी बहस

अमित यादव ने कहा कि उनके विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत हजारीबाग के ईचाक के डुमरांव स्थित सरकारी स्कूल की बाउंड्री को गुंबद का स्वरूप दे दिया गया है. डीसी को पत्र लिखा, जिला शिक्षा अधीक्षक से कहा पर कोई कार्रवाई नहीं हुई. मंत्री की अध्यक्षता में कमेटी बनाकर जांच कराई जाए. इस पर बाबूलाल मरांडी ने स्पीकर से कहा कि आप जिस प्रकार सत्ता पक्ष को संरक्षण दे रहे हैं, उसी प्रकार हमलोगों को संरक्षण नहीं दिए. इस पर स्पीकर ने कहा कि आप फिर से वही बात कर रहे हैं. मैंने विषय पर पटाक्षेप करने का प्रयास किया और आप आसन पर इलजाम लगा रहे हैं. स्पीकर रबींद्र नाथ महतो ने बाबूलाल मरांडी पर हमला बोलते हुए कहा कि राज्य के पहले सीएम रहे बाबूलाल मरांडी से वह अच्छे विचार की अपेक्षा करते थे, लेकिन उन्होंने आसन पर ही आपेक्ष लगा दिया. इसे भी पढ़ें -बजट">https://lagatar.in/mustard-is-thrown-to-drive-the-ghost-away-but-what-will-be-the-situation-if-the-ghost-is-in-the-mustard-itself/">बजट

सत्रः भूत भगाने के लिए सरसों फेंका जाता है, लेकिन सरसों में ही भूत होगा तो परिस्थिति क्या होगीः कल्पना
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही