Search

 
 
 

हम मजबूती से हेमंत के साथ हैं : लालू यादव

 
Ranchi :  राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने कहा है कि केंद्र की भाजपा सरकार हेमंत सोरेन को प्रताड़ित कर रही है. ट्विटर (एक्स) पर लालू ने लिखा कि हेमंत सोरेन को केंद्र की तानाशाह सरकार प्रताड़ित कर रही है. भाजपा के यह घिनौने हथकंडे अल्प समय के लिए परेशान तो कर सकते हैं. पर पिछड़े, दलित, आदिवासी, अल्पसंख्यक और हाशियों पर रहने वाले समूहों के संकल्प और महत्वाकांक्षाओं को पराजित नहीं कर सकते. भाजपा का डर जग-जाहिर है और जनता भी यह बात अब समझ चुकी है. हम मजबूती से हेमंत के साथ हैं.

अहंकार से चूर भाजपा की हेकड़ी अब जनता तोड़ेगी - तेजस्वी

लालू यादव के छोटे बेटे तेजस्वी यादव ने लिखा कि बिहार, चंडीगढ़ और अब झारखंड! भाजपा ने एक ही हफ्ते में लोकतंत्र और संघवाद को तार-तार कर दिया है. चुनावी हार के डर से जांच एजेंसियों की निष्पक्षता खत्म कर, एजेंसियों को बीजेपी का प्रकोष्ठ बनाकर, केंद्र सरकार क्या-क्या कर रही है अब यह बात किसी से छुपी नहीं है. अहंकार से चूर भाजपा की हेकड़ी अब जनता तोड़ेगी. तेजस्वी ने कहा कि राजद हेमंत सोरेन जी के साथ खड़ी है. इसकी के साथ उन्होंने #Jharkhand #Bihar पोस्ट किया. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही