Search

 
 
 

चुनाव को हम ले रहे चुनौती के तौर परः डॉ रविंद्र राय

 
Ranchi: प्रदेश भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ रविंद्र राय ने रविवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में प्रेस वार्ता किया. उन्होंने कहा कि चुनाव को हम चुनौती के तौर पर ले रहे हैं. भाजपा ने झारखंड को बनाया है और यही बचाएगा. चुनाव अपने आरंभिक दौर के अंतिम छोर पर है. उन्होंने किसी भी दल का नाम लिए बिना कहा कि राजनीति में कुछ लोग कहते हैं कि उन्होंने लड़ के झारखंड लिया है. लेकिन भाजपा ने अपनी सहमति से झारखंड बनाया है. भाजपा सबके सम्मान और सभी के हितों की रक्षा करती है. राय ने कहा कि भाजपा पूरी ताकत से उतरी है. राज्य की जनता भाजपाई है. जनता भाजपा के लिए समर्पित है. जो सपना अटल बिहारी वाजपेयी ने देखा था, उसे पीएम मोदी के नेतृत्व में पूरा कर रहे हैं. जब भी भाजपा की सरकार आई, कानून व्यवस्था को दुरुस्त किया गया. कभी किसी बेटी को पेट्रोल छिड़ककर नहीं मारा. किसी बेटी के टुकड़े-टुकड़े नहीं किए.

भाजपा ने खेत खलिहान को बचाया

भाजपा ने खेत खलिहान को बचाय़ा है. उन्होंने कहा कि सामाजिक सौहार्द के वातावरण में झारखंड को आगे बढ़ाने के लिए इस चुनाव को हम चुनौती के तैर पर ले रहे हैं. राज्य में सामाजिक विभाजन के साथ किसी का अपमान नहीं किया जा सकता. राज्य के आदिवासी-गैर आदिवासी, दलित, पिछड़ों के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा होगी. राजनीति में जो विभाजन का काम हो रहा है, उससे झारखंड को बचाने की जरूरत है. रवींद्र राय ने कांग्रेस और राजद पर भी तंज कसा. कहा कि कांग्रेस संप्रादायिकता को बढ़ाने का काम कर रही है. जबकि राजद जातिवाद फैलाने का काम कर रहा है. झामुमो आदिवासी और गैर आदिवासी की भावना को भड़काने का काम कर रहा है. उन्होंने कहा कि राज्यवासियों को सुरक्षित रखने का काम होना चाहिए. इसे भी पढ़ें - झारखंड">https://lagatar.in/mayank-singh-of-aman-sahu-gang-active-in-jharkhand-threatened-mp-pappu-yadav-on-social-media/">झारखंड

में सक्रिय अमन साहू गैंग के मयंक सिंह ने सोशल मीडिया पर सांसद पप्पू यादव को दी धमकी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही