Search

 
 
 

पर्यावरण को बचाकर ही पृथ्वी की रक्षा कर सकते हैं : अरूण

 
लातेहार स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में पृथ्वी दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन Latehar:  स्थानीय सरस्वती विद्या मंदिर मे सोमवार को पृथ्वी दिवस पर पर्यावरण आधारित कई कार्यक्रम आयोजित किये गये. कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य अरुण कुमार चौधरी ने किया. उन्होंने कहा कि पर्यावरण को बचाकर ही पृथ्वी को बचाया जा सकता है. पर्यावरण रक्षा से ही मानव का जीवन सुखमय होगा. उन्होंने कहा कि आज अंधाधुंध पेड़ों की कटाई के कारण पर्यावरण असंतुलित हो गया है . कार्यक्रम में शिशु वर्ग (2-5) के चित्रकला प्रतियोगिता में दुर्गेश, उत्कर्ष व पार्थ ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय पुरस्कार प्राप्त किया. जबकि कक्षा छह से आठ वर्ग की प्रतियोगिता में खुशी व ग्रुप, कोमल व ग्रुप व अमोली व ग्रुप ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय पुरस्कार प्राप्त किया. किशोर वर्ग के कक्षा 9 व 10 के निबंध प्रतियोगिता में शिप्रा सौरव ने प्रथम पुरस्कार जीता, जबकि प्रतिभा कुमारी ने द्वितीय व आस्था राज ने तृतीय पुरस्कार जीता. मौके पर विद्यालय की आचार्या रजनी नाग ने कहा कि पृथ्वी दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण का संरक्षण है. इसमें ऊर्जा संरक्षण, जल संरक्षण ,पेड़ पौधे का संरक्षण शामिल है. इसे भी पढ़ें-जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-snatching-gang-snatches-purse-from-girl-for-second-consecutive-day-in-sakchi/">जमशेदपुर

: साकची में छिनतई गैंग ने लगातार दूसरे दिन भी युवती से छीना पर्स
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही