Search

 
 
 

पर्यावरण को नुकसान कर हम विकास की लकीर नही खींच सकते- सीएम

 
  • जंगलों में आग लगने की सूचना के लिए वन विभाग जारी करे टोल फ्री नंबर
  • झारखंड विधानसभा परिसर में आयोजित 73वें राज्यव्यापी वन महोत्सव में शामिल हुए सीएम
  • बोले सीएम, वन महोत्सव कोई एक दिन का कार्यक्रम नहीं बल्कि हर दिन होना चाहिए
Ranchi : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने वन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे टोल फ्री नंबर जारी करें, ताकि जब जंगलों में आग लगे तो तत्काल उसकी सूचना आम व्यक्ति विभाग को दे सके. उन्होंने कहा कि वन संरक्षण के लिए मैनुअली के साथ-साथ तकनीक का भी उपयोग हो. मुख्यमंत्री शुक्रवार को झारखंड विधानसभा परिसर में वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा आयोजित 73वें राज्यव्यापी वन महोत्सव, 2022 कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे. रांची">https://lagatar.in/category/jharkhand/south-chotanagpur-division/">रांची

की खबरों के लिए यहां क्लिक करें...
[caption id="attachment_373052" align="aligncenter" width="1066"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/07/2-42.jpg"

alt="" width="1066" height="1599" /> वृक्षारोपण करते सीएम हेमंत सोरेन[/caption]

पर्यावरण को नुकसान पहुंचा कर हम विकास की लकीर नही खींच सकते- सीएम

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान समय में विकास की ऊंचाइयों को छूते-छूते कहीं न कहीं पर्यावरण पर भी चोट पहुंच रहा है. पर्यावरण को नुकसान पहुंचा कर हम विकास की लकीर नहीं खींच सकते. हमें इस बात का ख्याल रखना चाहिए कि विकास कार्यों के लिए जितनी पेड़ों की कटाई की जाती है उससे कई गुना पेड़ों को लगाकर ही इसकी भरपाई की जा सकेगी. [caption id="attachment_373054" align="aligncenter" width="1599"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/07/3-37.jpg"

alt="" width="1599" height="1066" /> वृक्षारोपण करते सीएम, साथ में कांग्रेस विधायक दीपिका पांडेय सिंह और अन्य[/caption]

हर दिन होना चाहिए वन महोत्सव

मुख्यमंत्री ने कहा कि वन महोत्सव कोई एक दिन का कार्यक्रम नहीं है बल्कि वन महोत्सव हर दिन होना चाहिए. प्रकृति के साथ तालमेल बिठाकर ही पर्यावरण को संरक्षित किया जा सकता है. इसे भी पढ़ें- संसद">https://lagatar.in/parliament-adjourned-suspended-mps-sit-in-ends-adhir-ranjan-did-not-get-time-from-rashtrapati-bhavan/">संसद

स्थगित, निलंबित सांसदों का धरना समाप्त, अधीर रंजन को राष्ट्रपति भवन से समय नहीं मिला
इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्र नाथ महतो, मुख्यमंत्री सहित विशिष्ट अतिथियों द्वारा विधानसभा परिसर में पौधा-रोपण भी किया गया. कार्यक्रम में मंत्री आलमगीर आलम, मंत्री चंपाई सोरेन, मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर, मंत्री सत्यानंद भोक्ता, सभी विधायक, वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के अपर मुख्य सचिव एल.खियांग्ते, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का सहित अन्य वरीय पदाधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही