Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हम एक ऐसी दुनिया बनते नहीं देख सकते, जहां लोकतांत्रिक मूल्य नहीं हों, राहुल गांधी ने कैंब्रिज के छात्रों से यह कहा

London : हम एक ऐसी दुनिया बनते हुए नहीं देख सकते, जहां लोकतांत्रिक मूल्य नहीं हों. इसलिए हमें एक नयी सोच अख्तियार करनी पड़ेगी कि हम बिना किसी दबाव के लोकतांत्रिक माहौल तैयार करें. इस बारे में चर्चा करें. बता दें कि राहुल गांधी अपने नये लुक के साथ ब्रिटेन पहुंचे हैं. जहां वह सात दिन तक रहेंगे. वे बुधवार को प्रतिष्ठित कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में छात्रों के बीच बोल रहे थे. उन्होंने दुनियाभर में लोकतांत्रिक माहौल को बढ़ावा देने के लिए नये सोच को जरूरी करार दिया. इसे भी पढ़ें : कड़ी">https://lagatar.in/counting-of-votes-started-in-tripura-nagaland-and-meghalaya-amid-tight-security-arrangements/">कड़ी

सुरक्षा व्यवस्था के बीच त्रिपुरा, नगालैंड और मेघालय में वोटों की गिनती शुरू

यात्रा एक ऐसी जर्नी है, जिसमें लोग खुद के बजाय दूसरों को सुनते हैं

असहिष्णु होते समाज में सुनने की कला (लर्निंग टू लिसन इन द 21वीं सेंचुरी) पर फोकस करते हुए राहुल ने कहा कि यात्रा एक ऐसी जर्नी है, जिसमें लोग खुद के बजाय दूसरों को सुनते हैं. जान लें कि केरल के वायनाड से कांग्रेस सांसद राहुल गांधी कैंब्रिज जज बिजनेस स्कूल (कैम्ब्रिज जेबीएस) के विजिटिंग फेलो हैं. यह बात समझ लें कि एमबीए छात्रों के लिए राहुल गांधी का लेक्चर 21वीं सदी में धैर्य से सुनने के तरीके ढूंढने के तरीके खोजने के ईद-गिर्द था. इसे भी पढ़ें :  हड़ताल">https://lagatar.in/doctors-on-strike-gave-ultimatum/">हड़ताल

पर रहे डॉक्टर, दिया अल्टीमेटम, पूजा सिंघल आपकी देन : सीएम , रांची में जी-20 की बैठक आज,  रामगढ़ उपचुनाव में कौन मारेगा बाजी समेत कई अहम खबरें पढ़ें अपने प्रिय अखबार शुभम संदेश में

भारत जोड़ो यात्रा के बारे में अपने अनुभव साझा किये

उन्होंने अपने भाषण की शुरुआत में भारत जोड़ो यात्रा के बारे में अपने अनुभव साझा किये.इस क्रम में कहा कि इस यात्रा के जरिए उन्होंने भारत में बेरोजगारी, अन्याय और लगातार बढ़ रही असमानता की ओर ध्यान खींचा. अपने भाषण के दूसरे हिस्से में राहुल ने द्वितीय विश्वयुद्ध के बाद अमेरिका पर केंद्रित रहा. राहुल ने कहा कि मैन्युफैक्चरिंग नौकरियों में कमी के अलावा 11 सितंबर 2001 के आतंकी हमले के बाद से अमेरिका ने खुद को समेट सा लिया है.

राहुल ने इम्पेरेटिव फॉर ए ग्लोबल कंजरवेशन विषय पर भी बात रखी

राहुल ने इम्पेरेटिव फॉर ए ग्लोबल कंजरवेशन विषय पर भी बात रखी. खबर है कि राहुल भारतीय प्रवासियों को भी संबोधित करेंगे.इससे पूर्व कैम्ब्रिज जेबीएस ने ट्वीट कर कहा था कि हमारा कैम्ब्रिज भारत के प्रमुख विपक्षी दल के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का स्वागत कर खुश हैं. वह आज लर्निंग टू लिसन इन द 21वीं सेंचुरी के विषय पर कैम्ब्रिज जेबीएस को संबोधित करेंगे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही