Bagdad : शिया मिलिशिया समूह इस्लामिक रेजिस्टेंस इन इराक (आईआरआई) ने इजरायल के दक्षिणी बंदरगाह शहर ईलाट में एक महत्वपूर्ण स्थल पर ड्रोन हमले की जिम्मेदारी ली है. समूह ने बुधवार रात एक बयान में कहा कि यह हमला फिलिस्तीन और लेबनान वासियों के समर्थन में किया गया. साथ ही कहा कि उन्होंने संकल्प लिया है कि वो दुश्मन के गढ़ों को निशाना बनाते रहेंगे. शिन्हुआ समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, बयान में टारगेट स्थल के बारे में और विवरण नहीं दिया गया है तथा किसी के भी हताहत होने की सूचना नहीं दी.
इजरायल के बंदरगाह शहर पर हमने किया ड्रोन हमला : शिया मिलिशिया समूह
Last Updated: Oct 10, 2024 12:00 AM (IST)