Search

 
 
 

पीएम मोदी की गारंटी पर है हमें पूरा विश्वास : संध्या सिंह

 
भाजपा महिला मोर्चा ने नप मुख्यालय में निकाली नारी शक्ति वंदन पदयात्रा Vishrampur, Palamu:  विश्रामपुर नगर परिषद मुख्यालय में मंगलवार को भाजपा नगर मंडल महिला मोर्चा ने नारी शक्ति वंदन पदयात्रा निकाली. पदयात्रा की शुरुआत स्थानीय जनता उच्च विद्यालय के खेल मैदान से शुरू हुई जो बस स्टैंड, थाना चौक, बाजार चौक होते हुए पूरे नगर भ्रमण के बाद पंचमुखी मंदिर परिसर पहुंची. यहां पदयात्रा सभा मे तब्दील हो गयी. कार्यक्रम में पदयात्रा प्रभारी भाजपा नेत्री संध्या सिंह व उप प्रभारी जिला कार्य समिति सदस्य किरण देवी भी शामिल हुईं. पदयात्रा की अगुवाई भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष किरण शर्मा व महामंत्री अर्चना देवी कर रही थीं. संध्या सिंह ने केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुये कहा कि मोदी की गारंटी पर हमें पूरा विश्वास है. पदयात्रा में पांडू मंडल महिला मोर्चा अध्यक्ष मुन्नी देवी, बबीता देवी, बेबी देवी, संगीता देवी, सरिता देवी, अनीता देवी, सबिता देवी, रेखा देवी, मीरा देवी, गुड्डी देवी, संतरा कुंवर, राधिका देवी, विनिता देवी, गीता देवी, पूजा देवी, किरण गुप्ता सहित कई महिला शामिल थी. इसे भी पढ़ें-रांची:">https://lagatar.in/ranchi-ig-inspected-womens-police-station-gave-many-instructions/">रांची:

आईजी ने किया महिला थाना का निरीक्षण, कई निर्देश
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही