Ranchi: डीजीपी एमवी राव ने कहा कि दुष्कर्म से जुड़े मामलों पर अब प्रशासन सख्त रवैया अपनाने जा रही है. उन्होंने कहा कि पंचायत में लीपापोती की कोशिश करने वाले लोगों को भी अब बख्शा नहीं जायेगा. ऐसा करने वालों को भी अब सलाखों के पीछे भेज दिया जाएगा. साहिबगंज के दुष्कर्म के मामले के बाद डीजीपी ने सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों यह स्पष्ट निर्देश दिया है कि अगर दुष्कर्म जैसे मामले में भी पंचायत में मामले को रफा-दफा किया जाता है तो पूरी पंचायत पर कार्रवाई करें.
दुष्कर्म जैसे अपराधों को रोकने के लिए हमने कस ली है कमर: डीजीपी
Last Updated: Oct 28, 2020 12:00 AM (IST)