Search

 
 
 

हमें आत्मनिर्भर भारत का लक्ष्य पूरा करना है, पीएम मोदी ने कहा, हम करके रहेंगे...We Will Do It

National News  : पीएम ने कहा, मैं जितना ज़्यादा सीखता हूं, देश के लिए योगदान करने की मेरी क्षमता उतनी ही बढ़ती जाती है, आज जब मैं पीछे मुड़कर देखता हूं तो मन में सिर्फ गहरा आभार महसूस होता है.
 
विकसित भारत संकल्प सभा में बोलते पीएम
  • पीएम ने कहा, आज पूरी दुनिया में भारतीय पायलटों की चर्चा हो रही है
  • दुनिया मेड इन इंडिया विमानों की भी बात करेगी

 National News  : प्रधानमंत्री  मोदी ने आज अपने सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित विकसित भारत संकल्प सभा को संबोधित किया. उन्होंने कहा, मेरे लिए जनता जनार्दन साक्षात ईश्वर का रूप है.

 

 

पीएम ने कहा,करोड़ों देशवासियों का भरोसा और लाखों पार्टी कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत ही उनकी सबसे बड़ी ताकत रही है.  इस देश ने उन्हें बहुत कुछ दिया है, इसलिए इसके प्रति मेरी ज़िम्मेदारी सबसे बड़ी है. 

 


संकल्प सभा में पीएम ने कहा कि 2047 तक भारत को विकसित देश बनाना है. हमें आत्मनिर्भर भारत का लक्ष्य पूरा करना है.  साथ ही पीएम मोदी ने नारा लगाया, हम करके रहेंगे...We Will Do It.  

 

पीएम के साथ लोगों ने भी यह नारा दोहराया. पीएम ने कहा,आज पूरी दुनिया में भारतीय पायलटों की चर्चा हो रही है,एक दिन ऐसा भी आयेगा,  जब दुनिया मेड इन इंडिया विमानों की भी बात करेगी. उन्होंने बहादुर भारतीय पायलट  स्मित मछार की ओर इशारा किया.

 


श्री मोदी ने कहा, मैं सच्चे दिल से मानता हूं कि इस देश के हर नागरिक का मुझ पर पहला अधिकार है. जन-विश्वास और अनुभव के 25 साल एक बहुत बड़ी पूंजी हैं. पीएम ने याद करते हुए कहा, जब मैं अलग-अलग तरह की सीख लिया करता था और मेरा नाम मेरे जीवन का एक अहम हिस्सा बन गया था.  

 

पीएम ने कहा, मैं जितना ज़्यादा सीखता हूं, देश के लिए योगदान करने की मेरी क्षमता उतनी ही बढ़ती जाती है, आज जब मैं पीछे मुड़कर देखता हूँ, तो मन में सिर्फ़ गहरा आभार महसूस होता है. 

 

इससे पहले आज सुबह पीएम मोदी ने नयी दिल्ली के सरोजनी नगर में स्थित  श्री विनायक मंदिर  में पूजा-अर्चना की. बता दें कि 7 अक्टूबर 2001 को श्री मोदी पहली बार गुजरात के सीएम बने थे. आज 7 अक्टूबर 2026 है.

 

कैबिनेट ने सार्वजनिक सेवा के 25 वर्ष पूरे होने पर प्रस्ताव पारित कर पीएम मोदी को  बधाई दी है.  केंद्रीय मंत्रिमंडल ने मंगलवार को महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित कर प्रधानमंत्री को सरकार के मुखिया के रूप में लगातार 25 साल पूरे करने पर बधाई दी.

 

 Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.
 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही