Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जीत दर्ज कर मोदी के हाथ को मजबूत करना है, बंगाल में गठबंधन फेल : मेघवाल

कुल्टी विधायक डॉ. पोद्दार अहलूवालिया के पक्ष में हवा बनाने में जुटे

Barakar (Dhanbad) : भाजपा के केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल भाजपा के आसनसोल लोकसभा प्रत्याशी एस एस अहलूवालिया के समर्थन में क्षेत्र के लोगों से मिलकर बैठक कर रहे हैं. इस कड़ी में बराकर में भी स्थानीय विधायक के सहयोग से बैठक की गई. इस अवसर पर मारवाड़ी समाज के लोगों तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों ने कुल्टी के भाजपा विधायक डॉ. अजय कुमार पोद्दार के नेतृत्व में केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल का भव्य स्वागत किया गया. इस अवसर पर मेघवाल ने कहा कि यह चुनाव प्रधानमंत्री का चुनाव है और उन्होंने किसी को टिकट देकर यहां भेजा है. जिसके जीतने पर प्रधानमंत्री का हाथ मजबूत होगा. इस पर भी सभी लोगों को ध्यान देना है. उन्होंने कहा कि विपक्ष से प्रधानमंत्री का चेहरा कौन है यह किसी को पता नहीं हैं. उन्होंने कहा कि देश ने ठाण लिया है कि हम विकसित होकर ही रहेंगे और नरेंद्र मोदी के कालखंड में देश विकसित हुआ है. बंगाल में गठजोड़ फेल हो चुका है. तृणमूल कांग्रेस अकेले चुनाव लड़ रही है. बंगाल में तृणमूल सरकार तुष्टीकरण की राजनीति करती है. महिला मुख्यमंत्री के रहते बंगाल में महिलाओं पर अत्याचार हो रहे हैं और सरकार मूकदर्शक बनी हुयी है.

भाजपा 30 सीटों पर जीत हासिल करेगी

कुल्टी के भाजपा विधायक डॉ. अजय कुमार पोद्दार ने कहा कि इस लोकसभा चुनाव में भाजपा बंगाल में लगभग 30 सीटों पर जीत हासिल करेगी. सभा का सफल संचालन नवीन पोद्दार ने किया. इस अवसर पर बराकर चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष शिव कुमार अग्रवाल, बराकर के समाजसेवी शंकर शर्मा रमेश जैन, कुल्टी के मारवाड़ी समाज के संरक्षक राजेंद्र पोद्दार, सत्यनारायण जालान, अनूप सिंघानिया सहित भारी संख्या में मारवाड़ी समाज के लोग उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : BJP">https://lagatar.in/cm-champai-lashed-out-at-bjp-asked-when-did-jharkhand-government-get-the-responsibility-guarding-international-border/">BJP

पर बरसे CM चंपाई, पूछा – अंतर्राष्ट्रीय बॉर्डर पर चौकीदारी का जिम्मा झारखंड सरकार को कब मिला?
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही